विटामिन बी7 का रासायनिक नाम क्या है – Vitamin b7 Chemical Name in Hindi

B7 विटामिन, विटामिन बी (Vitamin B) के समूह का एक हिस्सा है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। यह विटामिन B हमारे शरीर से विभिन्न प्रकार के कार्य को कराने के लिए जरूरी होते हैं। बी विटामिन के कई प्रकार हैं, यह अलग-अलग प्रकार हमारे शरीर की लगभग सभी आवश्यकता की पूर्ति करते है। विटामिन बी7 को प्राप्त करने के लिए आप भोजन का सहारा ले सकते हैं। विटामिन B7 हमें आसानी से संतुलित आहार, फल सब्जियों, डेयरी उत्पादों और मांस आदि से प्राप्त हो जाते हैं। आइये विटामिन बी7 के रासायनिक नाम को जानते हैं।

विटामिन b7 का रासायनिक नाम – Vitamin B7 ka Rasayanik naam

विटामिन बी 7 का रासायनिक नाम “बायोटिन” (Biotin) हैं, इसको विटामिन एच (Vitamin H) के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा Vitamin B7 को विटामिन B8 के नाम से भी जाना जाता है। शरीर में प्रोटीन के अवशोषण और ग्लूकोज बनने की प्रक्रिया में मदद करता है। विटामिन बी समूह के सभी विटामिन की तरह विटामिन B7 बायोटिन भी पानी में घुलनशील होता है। बायोटिन का केमिकल फार्मूला C10H16N2O3S हैं।

(यह भी पढ़ें – विटामिन B का रासायनिक नाम क्या है – Vitamin B ka rasayanik naam kya hai)

विटामिन B7 के स्त्रोत – Vitamin B7 ke source in Hindi

विटामिन बी 7 किस में पाया जाता है या विटामिन b7 के स्त्रोत क्या है यदि यह आपका यह प्रश्न है तो चलिए विटामिन b7 के स्त्रोत को विस्तार से जानते हैं।

  • विटामिन बी 7 के लिए दूध, दही, बादाम और मूंगफली का सेवन करें।
  • अंडा, सैलमन मछली या टूना मछली विटामिन B7 का अच्छा स्त्रोत है।
  • सब्जी में ब्रोकली, पालक और फूलगोभी खाएं।
  • Vitamin B7 के स्त्रोत केला, शकरकंद, एवोकाडो, मशरूम और ओटमील आदि है।

यह भी पढ़ें – विटामिन के रासायनिक नाम, खोजकर्ता और उनकी कमी से होने वाले रोग

विटामिन बी 7 की अधिकता से होने वाले रोग – Vitamin b7 ki adhikta se hone wale rog

  • त्वचा में चकते, लालिमा और रैशज आदि होना।
  • बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना।
  • दस्त की समस्या होना।
  • अनिद्रा की समस्या और बेचैनी होना।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...