विटामिन b12 का रासायनिक नाम क्या है – Vitamin b12 ka chemical name in Hindi

विटामिन b12, विटामिन बी (Vitamin B) के समूह का एक हिस्सा है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। इसी प्रकार विटामिन B हमारे शरीर से विभिन्न प्रकार के कार्य को कराने के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन बी के कई प्रकार हैं । विटामिन बी के यह अलग-अलग प्रकार हमारे शरीर की अलग-अलग आवश्यकता की पूर्ति करते है। विटामिन बी के सभी प्रकारों को प्राप्त करने के लिए आप भोजन का सहारा ले सकते हैं। विटामिन B हमें आसानी से संतुलित आहार, फल सब्जियों, डेयरी उत्पादों और मांस आदि से प्राप्त हो जाते हैं। आइये विटामिन बी के रासायनिक नाम को जानते हैं।

विटामिन b12 का रासायनिक नाम क्या है – Vitamin b12 ka chemical name in Hindi

विटामिन बी (Vitamin B) नौ प्रकार के होते हैं जिनके नाम B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9, B11 और B12 है। जिसमें विटामिन b12 एक महत्वपूर्ण विटामिन है। आइये विटामिन b12 के रासायनिक नाम को जानते है।

विटामिन b12 का रासायनिक नाम – Vitamin b12 ka rasayanik name

यदि आप विटामिन b12 का रासायनिक नाम जानना चाहते है तो हम आपको बता दें की विटामिन b12 का रासायनिक नाम सायनोकोबालामिन (Cyanocobalamin) हैं। विटामिन b12 का दूसरा नाम कोबालामिन (cobalamin), हाइड्रोक्सी कोबालामिन (hydroxocobalamin) और मिथाइलकोबालामिन (methylcobalamin) हैं। विटामिन बी 12 का रासायनिक नाम क्या होता है? प्रकार के प्रश्न अक्सर हमारी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। आइये विटामिन b12 के बारे में विस्तार से जानते है।

(यह भी पढ़ें – विटामिन B का रासायनिक नाम क्या है – Vitamin B ka rasayanik naam kya hai)

विटामिन b12 के स्त्रोत – Vitamin b12 ke source in Hindi

विटामिन बी 12 किस में पाया जाता है या विटामिन b12 के स्त्रोत क्या है यदि यह आपका यह प्रश्न है तो चलिए विटामिन b12 के स्त्रोत को विस्तार से जानते हैं।

  • विटामिन b12 की कमी पूरी करने के लिए मांस, मुर्गी, ऑर्गन मीट, झींगा और केकड़ा खाएं।
  • विटामिन b12 का सबसे अच्छा स्त्रोत मछली है, विटामिन बी12 के लिए आप टूना फिश, ट्रउट फिश, सालमन फिश, सार्डिन फिश, क्‍लैम (Clams) एक प्रकार की छोटी शेलफिश जैसी मछली का सेवन करें।
  • अंडे में विटामिन b12 की अधिक मात्रा उपस्थित होती है।
  • विटामिन B12 प्राप्त करने के लिए आप स्विस पनीर (Swiss Cheese) को अपने आहार में जोड़ें।
  • सोया उत्पाद से विटामिन बी12 की कमी को दूर करें।
  • बी विटामिन के समूह में आने वाले विटामिन b12 की कमी को पूरा करने के लिए दूध और डेयरी उत्पाद।

विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोग – Vitamin b12 ki kami se hone wale rog

विटामिन b12 की कमी से कौन-कौन से रोग होते है ? यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो हम आपको बता दें की विटामिन b12 की कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया (megaloblastic anemia) जिसके कारण व्यक्ति का अस्थि मज्जा (bone marrow) असामान्य रूप से बड़ा हो जाता हैं। इसके अलावा विटामिन बी 12 की कमी से पर्निशियस एनीमिया (Pernicious anemia), पांडुरोग (Pandurog) और एट्रोफिक गैस्ट्र्रिटिस (Atrophic gastritis) जैसे रोग होते है। विटामिन b12 की कमी छोटी अंत और प्रतिरक्षा प्रणाली में भी समस्या उत्पन्न करती है।

विटामिन b12 में कौन सी धातु होती है – Vitamin b12 me kon si dhatu hoti hai

यदि आप जानना चाहते है कि विटामिन b12 में कौन सी धातु होती है तो हम आपको बता दें कि विटामिन b12 में कोबाल्ट (Cobalt) धातु होती है। क्या आपको पता है कि केवल विटामिन b12 ही एक ऐसा विटामिन है जिसमें कोबाल्ट नाम की धातु उपस्थित होती है।  कोबाल्ट एक चमकीली धातु है और इसका रासायनिक सूत्र Co होता है।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...