35+ लाभ और हानि के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन – Profit and Loss Questions in Hindi

Profit and Loss Questions in Hindi: क्या आप लाभ और हानि के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन को जानना चाहते है। आज की इस पोस्ट में हम आपको Profit and Loss questions for NTPC in Hindi के बारे में बतायेंगें। यहाँ पर लाभ हानि प्रतिशत, बिक्रय मूल्य, क्रय मूल्य, लगभग सभी प्रकार के प्रश्न दिए गए हैं। प्रॉफिट एंड लॉस से संबंध सवालों को अक्सर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। आइये इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के विस्तार से जानते हैं।

लाभ और हानि के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन – Profit and Loss Questions in Hindi

यह भी पढ़ें – [IMP] प्रतिशत के महत्वपूर्ण 20 प्रश्न

  • व्यक्ति ने 50 पेन 50 रुपये प्रति पेन की दर से खरीदे। फिर उसने 40 पेन 5% हानि पर बेच दिये। अब वह अगर 10% कुल लाभ का आकांक्षी हो, तो उसे शेष पेन कितने प्रतिशत लाभ पर बेचने होंगे?

    Ans- 70

  • एक वस्तु 20% के लाभ पर ₹300 में बेची गई है। यदि वह ₹235 में बेची जाती तो हानि प्रतिशत होती-

Ans- 6%

  • एक पुस्तक की लागत कीमत ₹150 है। 20% लाभ के लिए उसे किस कीमत पर बेचा जाए?

Ans-180

  •  ₹200 की लागत की वस्तु 10% हानि पर बेची जाती है। यदि कीमत 5% और कम कर दी जाए तो बिक्री मूल्य क्या होगा?

Ans- ₹170

  • एक व्यक्ति किसी वस्तु को ₹120 में खरीदा है और उसे ₹150 में बेचता है। लाभ की प्रतिशतता बताएं?

Ans- 25%

  •  20 वस्तुओं को 160 में बेचने पर एक व्यक्ति को 20% हानि हो जाती है तदनुसार 20% लाभ कमाने के लिए उस व्यक्ति को 240 में कितनी वस्तुएं बेचनी चाहिए ?

Ans- 20

  • एक व्यक्ति ₹1 में 36 संतरे बेचता है और उसे 4% हानि होती है। वह 8% लाभ कमाने के लिए एक रुपए में कितने संतरे बेचे?

Ans- 32

  •  एक घड़ी को 30% लाभ पर बेचा  गया है। यदि उससे ₹80 कम पर बेचा जाता तो उस पर 10% की हानि होती। तदनुसार उस घड़ी का लागत मूल्य कितने रुपए है ?

Ans- 200

  •  एक कमीज को 4% और 5% लाभ पर बेचने पर लाभ का अंतर ₹3 है। तदनुसार उस कमीज का लागत मूल्य और दोनों का बिक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

Ans- ₹300, ₹ 312, ₹ 315

  • एक व्यक्ति ने अपनी घड़ी 5% पर बेची। यदि वह 56.25 रुपए अधिक में बेचता तो उसे 10% का लाभ होता। घड़ी की लागत कीमत क्या है।

Ans- ₹375

  • अमन प्रति ₹99 की दर पर दो घड़ियां बेचता है। एक घड़ी पर उसे 10% का लाभ होता है और दूसरी पर 10% की हानि होती है। उसके इस पूरे लेनदेन में लाभ या हानि का प्रतिशत है-

Ans- 1% हानि

  • 40 वस्तुओं की लागत मूल्य 25 वस्तुओं की बिक्रय मूल्य के बराबर है तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

Ans- 60%

  • यदि 18 कुर्सियों की लागत 16 कुर्सियों के बिक्री मूल्य के बराबर हो तो उन पर हुए लाभ का प्रतिशत कितना है?

          Ans-12.5

  • 25 वस्तुओं का क्रय मूल्य उनमें से 20 के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ या हानि प्रतिशत है-

Ans- 25% लाभ

  • एक दुकानदार किसी वस्तु के 10 नग 80 रुपए में खरीदता है और 8 नगों को 10 रुपए में बेचता है। दुकानदार की लाभ प्रतिशत कितना है?

Ans- 56.25%

  • ₹5 के 6 की दर से केले खरीद कर ₹6 के 5 की दर से बेचे जाते हैं लाभ प्रतिशत है-

Ans- 44%

  • रमण ₹25 में 20 के भाव से कलमें खरीदता है और उन्हें ₹18 में 15 के भाव से बेचता है रमण का प्रतिशत लाभ या हानि ज्ञात कीजिए-

Ans- 4% हानि

  • एक वस्तु की कीमत में 10% की कमी हो जाने पर एक व्यक्ति ₹225 में उस वस्तु को 25 किलोग्राम ज्यादा खरीद सकता है।  तदनुसार उस वस्तु की मूल कीमत प्रति किलोग्राम कितनी थी?

Ans- ₹ 1

  • गेहूं के मूल्य में 10% की कमी होने पर एक व्यक्ति ₹1 में 50 ग्राम गेहूं अधिक खरीद सकता है। तदनुसार उस कमी को पहले एक व्यक्ति में कितना गेहूं खरीदा जा सकता था?

Ans- 450 ग्राम

  • एक वस्तु का विक्रय मूल्य ₹39 है। यदि उसका लागत मूल्य संख्यात्मक रूप से उसके लाभ प्रतिशत के बराबर है तो उसका लागत मूल्य है –

Ans- ₹30

  • एक आदमी एक वस्तु को 20% के लाभ पर बेचता है। यदि उसने वह 20% कम में खरीदता है तथा ₹5 कम से बेचता है  तो उसे 25% लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य है-

Ans- ₹ 25

  •   मोहन ने अपना प्लॉट 2 लाख रुपये में 20% घाटे पर बेचा। वह उसे कितने  रुपए में बेचता कि उसे 10% का लाभ होता ?

Ans- 275000

  • क्रय मूल्य विक्रय मूल्य का अनुपात 5 : 4  हो तो हानि प्रतिशत है –

           Ans- 20%

  • 144 मुर्गियां बेचने पर महेश को 6 मुर्गियों के बिक्री मूल्य के बराबर घाटा हुआ। तदनुसार उसके घाटे का प्रतिशत कितना है?

Ans- 4%

  • एक कपड़ा विक्रेता 33 मीटर कपड़ा बेच कर, 11 मीटर कपड़े के क्रय मूल्य के बराबर लाभ प्राप्त कर लेता है तदनुसार उसका लाभ कितना है?

           Ans- 50%

  • 17 गेंदों को ₹720 में बेचने पर उनमें 5 गेंदो के लागत मूल्य के बराबर हानि हुई है। तदनुसार एक गेंद का लागत मूल्य कितना है?

Ans- 60

  • एक दुकानदार अपनी चीजों को लागत मूल्य पर ही बेचता है, पर तौल में 1 किलोग्राम की वजह 800 ग्राम का इस्तेमाल करता है | तदनुसार उसके लाभ का प्रतिशत कितना है?

Ans- 25

  • एक दुकानदार ₹750 में दो कुर्सियों खरीदता है। वह पहली कुर्सी को 22% के लाभ तथा दूसरी कुर्सी को 8% की हानि से बेचता है। यदि पूरे सौदे में कोई लाभ अथवा हानि ना हो तो दूसरी कुर्सी का विक्रय मूल्य कितना है?

Ans- ₹ 506

  • राहुल ने दो साइकलें कुल 1500 रुपए में खरीदी। उसने एक साइकल 20% हानि पर बेची और दूसरी साइकिल 20% लाभ पर। यदि दोनों साइकिलों का विक्रय मूल्य एक समान है तो दोनों साइकिलों का क्रय मूल्य कितना है?

Ans- ₹600, ₹900

  •   किसी पदार्थ का मूल्य ₹6 प्रति किलोग्राम से बढ़कर 7.50% प्रति किलो हो गया है। यदि उस पर होने वाले खर्च को ना बढ़ाया जाए तो उसकी खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी होगी?

Ans- 20

  • एक दूध वाला, अपने दूध में पानी मिला कर ₹9 प्रति लीटर की दर से बेचता है और 20% लाभ कमाता है। यदि उसके शुद्ध दूध की लागत ₹10 प्रति लीटर हो तो उक्त मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात कितना है?

Ans- 3 :1

  • लागत कीमत का 72% लागत कीमत के 9% का 8%, किसी वस्तु की लागत कीमत के कितने प्रतिशत के बराबर है।

Ans- 71.28%

  • A ने एक कम्प्यूटर सिस्टम ₹ 40,000 में खरीदा और उसे B को 4% हानि पर बेच दिया। यदि B ने वह 40,320 में C को बेच दिया तो B का लाभ प्रतिशत है?

Ans- 5

  • A एक वस्तु को 10% लाभ पर बेचता है, B उसे C को 5% लाभ पर बेचता है। यदि C उसके लिए 462 का भुगतान किया हो तो A  ने कितने में खरीदा था ?

Ans- ₹ 400

  •   A ने B को 4800 रुपए में एक घोड़ा बेचा जिस पर उसे 20% की हानि हुई थी। B उसे C को इतनी कीमत पर बेचता है कि A को 15% का लाभ होता है। B को कितना लाभ हुआ?

Ans- ₹ 2100

यह भी पढ़ें – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...