परमाणु की खोज किसने की थी – Parmanu Ki Khoj Kisne Ki Thi

क्या आपको पता है परमाणु की खोज किसने और कब की थी। परमाणु किसी भी पदार्थ का सबसे छोटा कण है जिससे मिलकर किसी भी पदार्थ की संरचना होती है, इसके बिना कोई भी पदार्थ नहीं बन सकता है। आज हम आपको परमाणु की खोज किसने की थी, परमाणु के नाभिक की खोज किसने की और परमाणु सिद्धांत की खोज किसने की, इस प्रकार के सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे। आइए Parmanu Ki Khoj Kisne Ki Thi के बारे विस्तार से जानते हैं।

परमाणु किसे कहते हैं – Parmanu kise kahate Hain

परमाणु किसे कहते है (what is atom in hindi)? भारत के महान ऋषि कणाद के अनुसार सभी पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों से बने हैं जिसे परमाणु कहा जाता है। परमाणु किसी भी पदार्थ की सबसे छोटी इकाई है जिसमें एक रासायनिक तत्व के गुण होते हैं। सभी ठोस, द्रव और गैस परमाणु से मिलकर बनी है।

परमाणु की परिभाषा (what is atom in hindi definition) – “परमाणु तत्वों का वह छोटा से छोटा कण है जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है, लेकिन स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता है।”

परमाणु की खोज किसने की थी – Who discovered atom in hindi

परमाणु की खोज (Parmanu Ki Khoj) जॉन डाल्टन 1808 ने की थी। जॉन डाल्टन एक गणितज्ञ और रासायनिक विज्ञानिक थे, इन्होंने बताया कि प्रत्येक पदार्थ एक छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, जैसे परमाणु कहा जाता है। परमाणु सिद्धांत की खोज जॉन डाल्टन ने सन् 1808 में की थी।

(यह भी पढ़ें – प्रोटॉन की खोज किसने की थी)

परमाणु के नाभिक की खोज किसने की थी – Parmanu ke nabhik ki Khoj kisne ki thi

परमाणु के नाभिक की खोज अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने सन 1911 में की थी। अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने बताया की प्रत्येक परमाणु के केंद्र में एक नाभिक होता है जो प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से मिलकर बना होता है। अर्थात इस के नाभिक में केवल प्रोटॉन और न्यूट्रॉन पाए जाते हैं और नाभिक के चारों ओर इलेक्ट्रॉन चक्कर लगाते हैं।

परमाणु के द्रव्यमान का 99.94% से अधिक भाग नाभिक में होता है प्रोटॉन पर पॉजिटिव चार्ज होता है, इलेक्ट्रॉन पर नेगेटिव चार्ज होता है और न्यूट्रॉन पर कोई भी इलेक्ट्रिक चार्ज (विद्युत आवेश) नहीं होता।

परमाणु संरचना की खोज किसने की थी – Parmanu sanrachna ki Khoj kisne ki thi

परमाणु संरचना यानि एटॉमिक स्ट्रक्चर (atomic structure in hindi) के बारे में कई वैज्ञानिकों ने अपनी अपनी राय दी है जिन्होंने अलग-अलग तरीके से इसके उदाहरण को समझाने का प्रयास किया है आइए इसे विस्तार से जानते हैं कि परमाणु संरचना की खोज किसने की थी।

(यह भी पढ़ें – जड़त्व का नियम किसे कहते हैं?)

जे जे थॉमसन का परमाणु मॉडल

परमाणु संरचना की खोज जे जे थॉमसन ने की थी। इन्होंने परमाणु की प्लम पुडिंग मॉडल दिया था। इसमें उन्होंने देखा कि परमाणु से इलेक्ट्रॉन निकलता है जोकि परमाणु विभाजन के समान हैं।

आइए जोसेफ जॉन थॉमसन के अनुसार परमाणु मॉडल के बारे में जानते हैं। थॉमसन ने अपने प्लम पुडिंग मॉडल में बताया कि परमाणु धन आवेश तरबूज के समान होता है और इलेक्ट्रॉन बीज की तरह इसमें उपस्थित होता है। यह परमाणु मॉडल रदरफोर्ड को समझ नहीं आया इसलिए उन्होंने से रद्द कर दिया और अपना परमाणु मॉडल दिया।

(यह भी पढ़ें – ओम का नियम क्या है )

रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल

रदरफोर्ड ने बताया की परमाणु मॉडल सौर मंडल के समान है जिसमें सूर्य, नाभिक होता है और ग्रह, इलेक्ट्रॉन की तरह उसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं।

परमाणु संरचना डाउनलोड पीडीएफ – Parmanu sanrachna Download Pdf

(यह भी पढ़ें – Physics in Hindi PDF)

परमाणु भार किसे कहते हैं – Parmanu bhar kaise kahate Hain

किसी तत्व का परमाणु भार वह संख्या है जो यह प्रदर्शित करता है कि तत्वों का एक परमाणु, कार्बन-12 के परमाणु के 1/12 भाग द्रव्यमान या हाइड्रोजन के 1.008 भाग द्रव्यमान से कितना गुना भारी है।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...