जड़त्व का नियम किसे कहते हैं? – Jadatva ka Niyam Kise Kahte Hai

क्या आपको पता है जड़त्व का नियम क्या है इसे किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था? आज हम आपको जड़त्व के नियम के बारे में विस्तार से बताएंगे, इसके साथ में जड़त्व के नियम के उदाहरण भी हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। यदि आप गैलीलियो का जड़त्व का नियम के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते रहिए।

जड़त्व किसे कहते है – Jadatva kise kahate hain

जड़त्व की परिभाषा “बाह्य बल के अभाव में किसी वस्तु की अपनी विरामावस्था या समान गति की अवस्था को बनाए रखने की प्रवृत्ति को जड़त्व कहते हैं।“ न्यूटन के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम या गैलीलियो का नियम कहा जाता है।

जड़त्व का नियम क्या है? – Jadatva ka niyam kya hai?

जड़त्व का नियम को अंग्रेजी में Law of inertia कहा जाता है। इसकी परिभाषा के अनुसार “यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है तो वह विराम अवस्था में ही रहेगी यदि कोई वस्तु एक समान गति से सीधी रेखा में चल रही है तो वह है वैसी ही चलती रहेगी जब तक उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता या उसकी वर्तमान अवस्था में कोई परिवर्तन ना किया जाएं।“ इसे ही जड़त्व का नियम या गैलीलियो का नियम कहा जाता है जोकि न्यूटन का प्रथम गति का नियम है।

(यह भी पढ़ें – 25 टॉप साइंस इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन – Science Gk in Hindi objective)

जड़त्व का नियम किसने दिया था – Jadatv ka niyam kisne diya tha

क्या आपको पता है कि जड़त्व के नियम का किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था? जड़त्व का नियम न्यूटन ने दिया था और न्यूटन के गति (Newton’s laws of motion) के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम या गैलीलियो का नियम कहा जाता है।

(यह भी पढ़ें – Physics in Hindi PDF)

बल किसे कहते हैं? –  What is force in Hindi

बल की परिभाषा “बल वह बाह्य कारक है जो किसी वस्तु की प्रारंभिक अवस्था में परिवर्तन करने की चेष्टा करता है वो बल कहलाता है।“ बल एक सदिश राशि है और इसका एस आई मात्रक न्यूटन है।

(यह भी पढ़ें – ओम का नियम क्या है – Om Ka Niyam Kya Hai)

जड़त्व के नियम के उदाहरण – Examples of the law of inertia in Hindi

जड़त्व के नियम के कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं जो अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं आइए इन्हें विस्तार से जानते हैं।

1. जब कोई रुकी हुई रेल गाड़ी आगे की ओर बढ़ती है तो उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते हैं यह जड़त्व के नियम के कारण होता है।

2. जब कोई चलती हुई बस या रेलगाड़ी अचानक से रुक जाती है तो उसमें बैठे हुए यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं यह जड़त्व के नियम के कारण होता है।

3. कंबल को हाथ से पकड़ कर चढ़ाने पर धूल के कारण उस से निकलकर बाहर गिर जाते हैं यह भी जड़त्व के नियम का उदाहरण है।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...