मंगल ग्रह की जानकारी – Mars Planet in Hindi

Mars Planet in Hindi: अगर आप मंगल ग्रह के बारे संपूर्ण जानकारी चाहते है तो इस आर्टिकल में हम आपको मंगल ग्रह की जानकारी देंगे। मंगल ग्रह को अंग्रेजी में मार्स प्लेनेट (Mars Planet in Hindi) कहा जाता है। यदि आपके मन में भी प्रश्न है कि मंगल ग्रह की खोज किसने की, मंगल ग्रह पृथ्वी से कितनी दूर है और क्या मंगल ग्रह पर मंगल ग्रह पर जीवन संभव है? तो यहाँ पर हम आपको सभी सवालों के देंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

मंगल ग्रह किसे कहते हैं?

मंगल ग्रह (Mangal Grah) सौर मंडल के चौथे नंबर का ग्रह है। मंगल ग्रह की खोज सन 1610 में गैलीलियो गैलिली ने की थी। इसके दो उपग्रह फोबोस (Phobos) और डिबोज (Deimos) हैं, जो छोटे और अनियमित आकार के हैं। इस ग्रह पर जीवन होने की संभावना को हमेशा से परिकल्पित किया गया है। मंगल ग्रह को अंग्रेजी भाषा में Mars Planet कहा जाता है। यह सौरमंडल का चौथा दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। गैलीलियो ने अपने टेलिस्कोप के द्वारा इस ग्रह की खोज की थी। पृथ्वी के दिन के हिसाब से सूर्य की परिक्रमा करने में मंगल 687 दिन लगाता है। सौरमंडल का सबसे अधिक ऊंचा पर्वत ओलंपस मोन्स (Olympus Mons) मंगल पर ही स्थित है, यह माउंट एवरेस्ट से करीब तीन गुना बड़ा है। मार्स को पृथ्वी से नंगी आंखों से देख सकते हैं।

सौरमण्डल में मंगल का स्थान कौन सा है?

सौर मंडल में मंगल का स्थान चौथा है। जो कि पृथ्वी के बाद का ग्रह है। पृथ्वी की तुलना में मंगल ग्रह लगभग इसका आधा है। सौर मंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं। स्थलीय ग्रह जिनमें जमीन होती है और गैसीय ग्रह जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है।

(यह भी पढ़ें – ग्रहों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में – Planets Name in Hindi and English)

मंगल की सूर्य से दूरी कितनी है?

Image Source – mars.nasa.gov

जैसा कि हम सब जानते हैं कि मंगल ग्रह सौर मंडल का चौथा ग्रह है। मंगल ग्रह की सूर्य से दूरी 224.1 मिलियन है। मंगल ग्रह सतह का क्षेत्रफल 144.8 मिलियन वर्ग किमी है।

(यह भी पढ़ें – वायुमंडल में सबसे अधिक गैस कौन सी पाई जाती है)

मंगल ग्रह का रंग लाल क्यों है?

मंगल ग्रह के तल पर आयरन ऑक्साइड (iron oxide) पाया जाता है, जिसके कारण इसकी सतह है रंग लाल दिखाई देता है। इसी कारण इसे लाल ग्रह कहा जाता है।

पृथ्वी से मंगल ग्रह की दूरी कितनी है?

Image Source – mars.nasa.gov

पृथ्वी से मंगल ग्रह की न्यूनतम दूरी लगभग 33.9 मिलियन मील (54.6 मिलियन किलोमीटर) है। मंगल ग्रह और पृथ्वी के बीच की दूरी समय समय पर बदलती रहती है। मंगल ग्रह पर एक दिन 24 घंटे 37 मिनट का होता है।

मंगल ग्रह पर जीवन संभव है या नहीं?

ऑस्ट्रेलिया में मिले सूक्ष्म जीवाणुओं से इस बात को समर्थन मिला है कि मंगल ग्रह पर जीवन संभव है। 1965 में मेरिनर 4 के द्वारा की गई पहली मंगल उड़ान से पहले तक यह माना जाता था कि पृथ्वी सतह पर तरल अवस्था में जल हो सकता है। इस ग्रह पर जीवन होने की संभावना को हमेशा से परिकल्पित किया गया है।

मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में कितने दिन लगते हैं?

मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में 687 दिन लगते हैं। मंगल ग्रह को अपने अक्ष पर घूमने में 25 घंटे लगते हैं। सूर्य से दूर होने की वजह से मंगल ग्रह पर मौसम की लंबाई पृथ्वी से दुगनी होती है। यहां का एक साल पृथ्वी के दो साल के बराबर होता है। धरती कि तुलना में मंगल ग्रह लगभग इसका आधा  है।

मंगल ग्रह का तापमान कितना होता है?

Image Source – mars.nasa.gov

मंगल ग्रह पृथ्वी से बहुत ठंडा होता है। मंगल का वायुमंडल पृथ्वी की तुलना में लगभग 100 गुना पतला है। ” थर्मल ब्लैंकेट” के बिना, मंगल ग्रह किसी भी गर्मी ऊर्जा को बरकरार नहीं रख सकता है। मंगल ग्रह पर औसतन तापमान 0 से -80 डिग्री फ़ारेनहाइट (0 से -60 डिग्री सेल्सियस) होता है।

(यह भी पढ़ें – ग्लोबल वार्मिंग किसे कहते है – Global warming in Hindi)

मंगल ग्रह पर उतरने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान कौन सा था?

मंगल ग्रह पर उतरने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान वाइकिंग-I (Viking-I) था। जो कि 20 अगस्त 1975 को पृथ्वी से लांच किया गया था और यह 19 जून 1976 को मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था।

(यह भी पढ़ें – सौरमंडल (सोलर सिस्टम) – Solar System in Hindi)

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप हमें नीचे 👇 कमेंट करके जरूर बताएं। इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...