ग्रहों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में – Planets Name in Hindi and English

अगर आप सभी ग्रहों के नाम को हिंदी और अंग्रेजी में जानना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Planets Name in Hindi and English के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। आज हम आपको बताएंगे की हमारे सौरमंडल में ग्रहों की संख्या कितनी हैं और सबसे छोटा ग्रह कौन सा है और सबसे बड़े ग्रह का नाम क्या हैं।

सौरमंडल में कितने ग्रह है – Solar System Planets in Hindi

हमारे सौरमंडल (सोलर सिस्टम) में वर्तमान में कुल आठ ग्रह है। इसके पहले इनकी संख्या 9 थी लेकिन यम (Pluto) को ग्रह की श्रेणी से हटा कर बौने ग्रह में रख दिया है। आइये सभी प्लैनेट्स (Planets) के नाम को अंग्रेजी और हिंदी में जानते है।

यह भी पढ़ें – सौरमंडल (सोलर सिस्टम) – Solar System in Hindi

Planets Name in Hindi and English

यहाँ पर सभी प्लैनेट्स के नाम को तालिका में सूर्य से दूरी के क्रमानुसार दिए गए है तो आइये ग्रहों का नाम हिंदी और इंग्लिश में जानते है।

No.हिंदी नामEnglish Name
1.बुधMercury (मर्करी)
2.शुक्रVenus (वीनस)
3.पृथ्‍वीEarth (अर्थ)
4.मंगलMars (मार्स)
5.बृहस्पतिJupiter (जुपीटर)
6.शनिSaturn (सैटर्न)
7.अरूणUranus (युरेनस)
8.वरूणNeptune   (नेप्‍च्‍यून)

ग्रहों के बारे में अन्य प्रश्न

सूर्य के सबसे पास का ग्रह कौन सा है?

बुध ग्रह जिसको अंग्रेजी में Mercury (मर्करी) कहा जाता है यह प्लैनेट्स सूर्य के सबसे पास में स्थित है। इसकी सूरज से औसत दूरी लगभग 7 करोड़ किलोमीटर है। सूर्य से बुध ग्रह तक प्रकाश को आने में लगभग 3.2 मिनट लगते है।

सूर्य से सबसे अधिक दूर कौन सा ग्रह है?

वरूण जिसको अंग्रेजी में Neptune  (नेप्‍च्‍यून) के नाम से जाना जाता है यह हमारे सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर स्थित हैं। यह सूरज से 4.4767 बिलियन किलोमीटर दूर यानि वरुण पृथ्वी के मुकाबले में सूरज से लगभग तीन गुना अधिक दूर है।

पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौन सा है?

हम जानते है कि सौरमंडल के सभी ग्रह अंडाकार पथ पर सूर्य की परिक्रमा करते है। इस दौरान जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में शुक्र ग्रह होता है, तब शुक्र ग्रह जिसको अंग्रजी में Venus (वीनस) कहा जाता है, यह प्लैनेट्स पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है।

यह भी पढ़ें – वायुमंडल में सबसे अधिक गैस कौन सी पाई जाती है

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...