LCM और HCF के महत्वपूर्ण प्रश्न – LCM and HCF Questions in Hindi

क्या आप लघुत्तम समापवर्तक और महत्तम समापवर्तक के इम्पोर्टेंट क्वेश्चन को जानना चाहते है? यहाँ पर मैथ में आने वाले चेप्टर Maths lcm hcf questions in hindi के आईएमपी प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे MP Police, RRB NTPC, रेलवे ग्रुप डी और SSC CGL की तैयारी कर रहे है तो यह प्रश्न आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। लगभग सभी कम्पटीशन एग्जाम में LCM और HCF से संबंधित 2-3 प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने लघुत्तम समापवर्तक महत्तम समापवर्तक (LCM and HCF Questions in Hindi) से जुड़े लगभग सभी टाइप के क्वेश्चन को शामिल किया है। आप इन सभी सवालों की प्रेक्टिस करके एग्जाम आने वाले सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं।

एलसीएम और एचसीएफ फुल फॉर्म – LCM and HCF full form in Hindi

  • LCM: – LEAST COMMON MULTIPLE (लघुत्तम समापवर्तक)
  • HCF: – HIGHEST COMMON FACTOR (महत्तम समापवर्तक)

(यह भी पढ़ें – 30 साधारण ब्याज के महत्वपूर्ण प्रश्न)

गणित के LCM और HCF के प्रश्न – Maths LCM HCF Questions in Hindi

LCM और HCF के महत्वपूर्ण प्रश्न - LCM and HCF Questions in Hindi

(यह भी पढ़ें – [IMP] प्रतिशत के महत्वपूर्ण 20 प्रश्न)

Q1. वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 2426 तथा 84 को पूरी-पूरी विभाजित करें।

Ans:- 12

Q2. 3 आयताकार खेतों के क्षेत्रफल क्रमशः 200 वर्ग मीटर 250 वर्ग मीटर तथा 300 वर्ग मीटर है। तीनों खेतों में बराबर क्षेत्रफल की क्यारियां बनाई गई है। प्रत्येक क्यारी की चौड़ाई 5 मीटर है उनकी अधिक से अधिक लंबाई ज्ञात कीजिए।

Ans:- 10  मीटर

Q3. दो संख्याएँ 3:4 के अनुपात में है। यदि इनका लघुत्तम समापवर्तक 108 हो तो उन संख्याओं का महत्तम समापवर्तक क्या होगा।

Ans:- 9

Q4. दो संख्याएं 3:4 के अनुपात में है तथा उनका महत्तम समापवर्तक 4  है। उनका लघुत्तम समापवर्तक होगा।

Ans:- 48

Q5. वह छोटी से छोटी संख्या जिसे 4, 6, 8 और 9 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में शून्य शेष आता हो तथा 13 से भाग देने पर 7 शेष आता हो, होगी-

Ans- 72

Q6. तीन अलग-अलग चौराहों पर यातायात से संबंधित बत्तियां 24 सेकंड, 36 सेकंड तथा 54 सेकंड बाद रंग बदलतीं हैं। यदि वे तीनों 10: 15: 00 प्रातः के समय एक साथ रंग बदलती हैं तो अगली बार वे तीनों एक साथ किस समय रंग बदलेंगी।

Ans- 10 : 18: 36 प्रातः

Q7. प्रातःकिस बड़ी से बड़ी संख्या से 351,  524 तथा 697 में भाग दिया जाए कि प्रत्येक दशा में समान शेष बचे ?

Ans:- 173

Q8. चार घंटिया 6, 8, 12, 18 सेकंड के अंतर पर बजती  है। यदि वे 10 बजे से एक साथ बजना आरंभ करें तो वे 12 बजे तक कितनी बार साथ साथ बजेंगी।

Ans- 101

Q9. पाँच अंको की वह छोटी से छोटी संख्या कौन सी है जिसमें 20, 25, 30 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 15, 20, 25 शेष बचता है?

Ans:- 10195

Q10. 2000 के निकटतम वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसमें 15, 18,  25 से भाग देने पर शेष 10, 13, 20 शेष बचे।

Ans:- 1795

(यह भी पढ़ें – 35+ लाभ और हानि के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन)

Q11. वह सबसे बड़ी संख्या कौन सी है जिसे 1356, 1868, 2764 को विभाजित करने पर शेषफल प्रत्येक स्थिति में एक समान आए।

Ans:-  128

Q12. सबसे लंबे फीते की लंबाई कितनी होगी, जो 7 मीटर, 3 मीटर, 85 सेंटीमीटर तथा 12 मीटर, 95 सेंटीमीटर को ठीक ठीक  नाप सके।

Ans:- 35 सेंटीमीटर

 Q13. वह लघुत्तम संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 15,  20, 36 और 48 से भाग दिए जाने पर हर बार 3 से रहे।

Ans:- 723

Q14. एक आदमी के पास निश्चित संख्या में छोटे बक्से हैं जिन्हें पार्षलों में रखना है। यदि वह 3, 4, 5 या 6 रखता है तो उसके पास एक बच जाता है, यदि वह प्रत्येक पार्सल में 7 रखता है तो उसके पास कुछ भी शेष नहीं बचता। रखे जाने वाले बॉक्सों की संख्या कितनी है?

 Ans:-301

Q15. 5 घंटियां एक साथ बजना आरंभ होकर क्रमशः 3, 6, 9, 12 तथा 15 सेकंड के अंतराल पर बजती रहती है, तद अनुसार 36 मिनटों में वे एक साथ कितनी बार बजेगी।

Ans:- 13

Q16. 13 का वह सबसे छोटा गुणज कौन सा है जिसे यदि 4, 5, 6, 7 से विभाजित किया जाए, तो हर बार शेषफल 3 हो जाए।

Ans:- 3783

Q17. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्तक (LCM) 120 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 10 है। तदनुसार निम्न में से कौन सी संख्या उन दोनों संख्याओं का योग हो सकती है।

Ans:- 70

Q18. दो संख्याओं का अनुपात 3 : 4 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 180 है। दूसरी संख्या क्या है?

Ans:- 60

Q19. भाग विधि से दो संख्याओं का म. स. ज्ञात करते समय भागफल क्रमशः 1, 6 प्राप्त हुए। यदि उनका म.स. 300 प्राप्त हुआ हो तो संख्या ज्ञात कीजिए।

Ans:- 1800, 2100

Q20. दो संख्याओं का योग 520 है यदि दोनों संख्याओं में अनुपात 11:15 हो तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

Ans:- 220

Q21. दो संख्याओं का गुणनफल 7168 है जबकि उनका म. स. 16 है, ऐसी संख्याओं के कितने जोड़े संभव है।

Ans:- 2

Q22. दो संख्याओं का ल. म. का 28 गुना है। दोनों संख्याओं के ल. तथा म.का योग 1740 है। दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए यदि पहली संख्या 240 हो।

Ans:- 420

Q23. वह छोटी से छोटी संख्या कौन सी है जिसमें  8, 10, 12 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 5 शेष बचे परंतु 13 से भाग देने पर कुछ भी शेष ना बचे।

Ans:- 845

Q24. 7 से विभाजित होने पर वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसमें 5, 10, 12, 15 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 2 शेष बचे।

Ans:- 182

Q25. 42, 70, 98 तथा 126 का अधिकतम समापवर्तक है।

Ans:- 14

Q26. सें.मी. में वह संभव बृहत्तम लंबाई जिसका प्रयोग 495 से.मी,  900 से.मी. तथा 1665 से.मी. को ठीक-ठीक मापने के लिए किया जा सकता है।

Ans:- 15

Q27. वह न्यूनतम संख्या क्या है जिसे 48, 64,  90, 120 से विभाजित करने पर क्रमशः 38,54, 80, 110 शेष बचे।

Ans:- 2870

Q28. यदि नौवीं कक्षा के छात्रों की 6, 8, 12 या 16 की पंक्तियां बनाई जाती है तो कोई भी छात्र छूटता नहीं है। तदनुसार उस कक्षा में छात्रों की कुल संभावित संख्या कितनी है।

Ans:- 96

Q29. 24, 36 और 40 का लघुत्तम समापवर्तक निकालिए।

Ans:- 360

Q30. दो संख्याओं का समापवर्त्य 2079 है और उनका महत्तम समापवर्तक 27 है। तदनुसार यदि उनमें एक संख्या 189 हो तो दूसरी संख्या कितनी है?

Ans:- 297

Q31. किसी संख्या से 2934 तथा 3254 में भाग देने पर क्रमशः  11, 15 शेष बचते हैं ऐसी बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।

Ans:- 79

Q32. वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जो 18, 21, 24, 27 से पूरी तरह विभाजित हो जाए।

Ans:- 1512

Q33. 15 तक के सभी विषम संख्याओं से विभाजित होने वाली न्यूनतम संख्या कौन सी है? 

Ans:- 45045

Q34. 40 मीटर लंबे वृत्ताकार पथ पर तीन साइकिल सवार 15 किलोमीटर प्रति घंटा, 20 किलोमीटर प्रति घंटा तथा 25 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से चक्कर लगाते हुए कम से कम कितने समय बाद उस बिंदु पर एक साथ पहुंचेंगे जहां से एक साथ चलना आरंभ किए थे?

Ans:- 8 घण्टे

Q35. 54547 के निकटतम वह संख्या ज्ञात कीजिए जो 40, 45,  50, 55 से पूरी पूरी विभाजित हो जाए।

Ans:- 59400

Q36. पाँच अंकों की वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 70, 75, 80 से पूरी पूरी विभाजित हो जाए।

Ans:- 92400

Q37. 1847 में से कौन छोटी से छोटी संख्या घटा दें कि प्राप्त नयी संख्या 30, 45 60 से पूरी पूरी विभाजित हो जाए?

Ans:- 47

Q38. वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 200 और 320 को पूरा पूरा विभाजित करें।

Ans:- 40

Q39. 2.4,  0.36 तथा 7.2 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात करो।

Ans:- 0.12

Q40. वह सबसे बड़ी संख्या जिससे 729 और 901 को भाग देने पर शेषफल क्रमशः 9 और 5 होगा।

Ans:- 16

Q41. वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात करो जिसका 1050, 1250 और 1650 में भाग देने पर क्रमशः 43, 31 तथा 7 शेष बचे।

Ans:- 53

Q42. यदि 60, 82 एवं 126 में से प्रत्येक को किसी संख्या द्वारा भाग दिया जाता है तो शेषफल प्रत्येक दशा में एक ही बचता है तो भाजक का बृहत्तम सम्भव मान है।

Ans:- 22

Q43. दो असहभाज्य संख्याओं का गुणनफल 117 है तो उसका लघुत्तम समापवर्त्य है।

Ans:- 117

Q44. वह न्यूनतम संख्या जो 12, 15, 20 से विभाजित विभाज्य व पूर्ण वर्ग है।

Ans:- 900

Q45. कोई विद्युत तार केवल 1 मीटर के गुणज में ही बेचा जाता है और कोई ग्राहक प्रति 85cm लंबाई वाला कई तार चाहता है। व्यर्थ होने से बचने के लिए तथा काम करने के लिए उस न्यूनतम लंबा तार खरीदना होगा।

ans:- 17 मीटर

Q46. 900 और 1000 के बीच आने वाली वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 38 और 57 से विभाजित किये जाने पर प्रत्येक मामले में 23 शेषफल रहता है।

Ans:- 935

Q47. वह लघुत्तम संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 12,18, 36 और 45 से विभाजित किए जाने पर क्रमशः 8, 14, 32 और 41 शेष रहे।

Ans:- 176

Q48. 10, 15, 20 से पूर्णत: विभाज्य  4 अंकों वाली महत्तम संख्या कौन सी है।

Ans:- 9960

Q49. तीन भिन्न संख्याओं का लघुत्तम समापवर्तक (LCM) 120 है। तदानुसार निम्न में से कौन सी संख्या उन संख्याओं के महत्तम (HCF) समापवर्तक नहीं हो सकती।

Ans:- 35

Q50. दो संख्याओं का म. स. 23 है तथा उनकी ल. स.के अन्य गुणनखंड 13 और 14 हैं उनमें से सबसे बड़ी संख्या होगी।

Ans:- 322

Q51. दो धनात्मक पूर्णांकों का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) बड़ी संख्या का दुगुना है। इनमें छोटी संख्या और दोनों पूर्णाकों के महत्तम समापवर्तक(GDP) का अंतर 4 है। तदनुसार छोटी संख्या कितनी है।

Ans:- 8

Q52. दो प्राकृतिक संख्याओं के योगफल का उनके लघुत्तम समापवर्तक के साथ अनुपात 7:12 है। यदि उनका महत्तम समापवर्तक 4 है तो छोटी संख्या है।

Ans:- 12

Q53. 270 तथा 405 का ल. स. तथा म. स. का अनुपात ज्ञात कीजिए।

Ans:- 6:1

Q55. दो संख्याओं का अनुपात 7:9 है जबकि दोनों संख्याओं का अन्तर 10 है। बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।

Ans:- 45

(यह भी पढ़ें – सरकारी नौकरी चाहिए तो पढ़ें Maths Questions in Hindi)

लघुत्तम समापवर्तक महत्तम समापवर्तक PDF – LCM and HCF pdf

यहाँ पर एलसीएम और एचसीएफ पीडीएफ दी गई है आप इसे नीचे दी गई लिंक से फ्री डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...