30 साधारण ब्याज के महत्वपूर्ण प्रश्न – Simple Interest Questions in Hindi

क्या आप साधारण ब्याज के इम्पोर्टेंट क्वेश्चन को जानना चाहते है? यहाँ पर मैथ में आने वाले चेप्टर सिंपल इंटरेस्ट के आईएमपी प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे RRB NTPC, रेलवे ग्रुप डी और एसएससी की तैयारी कर रहे है तो यह प्रश्न आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। लगभग सभी कम्पटीशन एग्जाम में साधारण ब्याज से संबंधित 2-3 प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने सिंपल इंटरेस्ट (Simple interest) से जुड़े लगभग सभी टाइप के क्वेश्चन (simple interest all type questions in Hindi) को शामिल किया है। आप इन सभी सवालों की प्रेक्टिस करके एग्जाम आने वाले सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 35+ लाभ और हानि के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Simple Interest Questions in Hindi

  •  ₹1500 का धन 6% वार्षिक दर से 5 वर्ष के लिए उधार दिया गया। अवधि के अंत में मिश्रधन कितना हो जाएगा?

      Ans- ₹1950

  •   1 वर्ष में 5,000 बढ़ कर 5,700 जाते हैं। तदनुसार 5 वर्षों बाद, उसी साधारण ब्याज की दर पर ₹7,000 कितने हो जाएंगे?

       Ans- ₹11,900

  • ₹ 500 का 6 महीने का 8% की छमाही दर से ब्याज होगा –

       Ans- ₹ 40

  •  ₹ 800 की राशि 3 वर्षों में साधारण ब्याज पर ₹ 920 हो जाती है। यदि दर 3% प्रतिवर्ष बढ़ा दी जाती है, तो समान अवधि में वह राशि कितनी हो जाएगी?

       Ans- ₹ 992

  •  एक व्यक्ति ने किसी महाजन से साधारण ब्याज की दर पर एक धनराशि उधार लिया 2 वर्ष बाद 11/10 गुना धन वापस किया। ज्ञात कीजिए कि व्यक्ति ने ब्याज की किस दर पर उधार चुकाया?

         Ans- 5% वार्षिक

  •  कितने मूलधन को 5% वार्षिक साधारण  ब्याज की दर पर 3 महीने के लिए जमा करने पर मिश्रधन 2025 हो जाएगा?

       Ans- ₹ 2000

  • ₹ 7300 का 5% वार्षिक ब्याज की दर से 11 मई, 1987 से 10 सितंबर, 1987 तक (दोनों दिन सम्मिलित) का साधारण ब्याज कितना होगा?

         Ans- 123

  • कोई धन साधारण ब्याज की वार्षिक दर से 5 वर्ष में अपने का 3 / 2 गुना हो जाता है। ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।

        Ans- 10% वार्षिक

  •  किसी निश्चित राशि का साधारण ब्याज उस राशि का 16 / 25 है। तदनुसार यदि ब्याज की प्रतिशत दर और उसका समय (वर्षों में) एक समान हो, ब्याज की दर कितनी होगी?

        Ans- 8%

  • एक धनराशि का 5 वर्षों का साधारण ब्याज, उस राशि का चौथाई है। तदनुसार उस ब्याज की वार्षिक दर कितनी है?

        Ans- 5%

  • एक व्यक्ति 4 पैसे प्रति रुपए की दर से आय देता है। वह पाता है कि ब्याज की दर 4% से घटकर 3.75% हो जाने पर उसकी शुद्ध वार्षिक आय ₹48 कम हो जाएगी। उसकी पूंजी कितनी है?

        Ans- ₹ 20,000

  • ₹500 का 2 वर्षों के दो भिन्नों से प्राप्त ब्याज का अंतर ₹2.50 है। तदनुसार, उनकी ब्याज दरों का अंतर कितना है?

        Ans – 0.25%

  • कौन सी धनराशि साधारण ब्याज से 5 वर्षों में ₹ 520 और 7 वर्षों में ₹ 568 हो जायेगी ?

        Ans- ₹ 400

  • कोई धन साधारण ब्याज की दर से 2 वर्ष में ₹550 तथा 3 वर्ष में ₹575 हो तो 4 वर्ष में वह धन कितना हो जाएगा ?

        Ans- ₹ 600

  • ₹10,000 की एक राशि का कुछ 8% वार्षिक की दर 10% की वार्षिक दर पर उधार दिया जाता है, यदि औसत वार्षिक ब्याज 9.2% हो, तो वे दोनों भाग हैं –

        Ans- ₹ 4000, ₹ 6000

  • एक व्यक्ति के पास ₹ 2,000 थे। उसने कुछ रुपए 5% साधारण ब्याज पर और शेष रुपये 4% पर उधार दे दिये। उसे एक वर्ष में कुल ₹92 ब्याज के रूप में मिले। तदनुसार उसने 5% की दर पर कितने रुपये उधार दिए थे?

        Ans- 1,200

  • एक व्यक्ति बोनस के रूप में ₹ 1200 पाता है। वह उसके अंश को 5% प्रतिवर्ष पर एवं शेष 6% प्रतिवर्ष पर विनियोग करता है, जबकि प्रत्येक अवस्था में साधारण ब्याज अनुमत है। 4 वर्षों में उसके द्वारा उपार्जित ब्याज ₹ 2580 है। 5% प्रतिवर्ष पर विनियोग राशि है ?

       Ans- ₹7500

  • प्रताप ने अरुण से कोई धनराशि साधारण ब्याज पर प्रथम 3 वर्ष के लिए 12% वार्षिक दर से, अगले  5 वर्ष के लिए 16% वार्षिक दर से  8 वर्ष के पश्चात की समयावधि के लिए 20% की वार्षिक दर से उधार ली। यदि 11वर्ष के उपरांत ब्याज मूलधन से 6,080 अधिक हो गया हो, तो उधार ली गई धनराशि थी।

         Ans- ₹ 8,000

  • किसी धनराशि पर पहले 2 वर्षों के लिए 4%, अगले 4 वर्षों के लिए 6%, और इससे अधिक समय के लिए वर्षों  के लिए  8% वार्षिक ब्याज जोड़ा गया। यदि 9 वर्षों में कुल साधारण ब्याज 1120 रुपए हो तो वह धनराशि कीजिए ज्ञात?

        Ans- ₹ 2000

  • कोई धन 5% वार्षिक ब्याज की दर से कितने वर्षों में 3 गुना हो जाएगा ?

         Ans- 40 वर्ष

  • कितने वर्षों में कोई धनराशि 25% प्रतिवर्ष साधारण ब्याज की दर पर तिगुनी हो जाएगी?

        Ans- 8%

  • एक बैंक एक निवेशक को, साधारण ब्याज की दर पर 5 वर्षों में मूल निवेश की दुगुनी राशि दे देता है। तदनुसार ब्याज की दर कितनी है ?

        Ans- 20%

  • कोई धनराशि सरल ब्याज पर 20 वर्षों में दुगुनी हो जाती है, कितने वर्षों में वह चौगुनी हो जाएगी?

         Ans- 60 वर्ष

  • कोई धनराशि 10 वर्ष में अपने की दुगुनी हो जाती है। साधारण ब्याज की उसी दर से वह अपने की तीन गुनी कितने वर्ष में होगी?

        Ans- 20

  • एक व्यक्ति तीन भिन्न स्कीमों में 6 वर्ष, 10 वर्ष तथा 12 वर्ष के लिए क्रमशः  10%, 12% और 15% साधारण ब्याज का धन का निवेश करता है। प्रत्येक स्कीम के पूरा करने पर उसे उतनी ही राशि मिलती है। उसके निवेश का अनुपात क्या है?

         Ans- 6 : 3 : 2

  • पार्थ एक निवेश पर 15% का लाभ अर्जित करता है, जबकि एक अन्य निवेश पर 10% की हानि होती है। यदि उसके ये दो निवेश 3 : 5 के अनुपात में हों, तो उसका कुल मिलाकर हानि का प्रतिशत होगा?

        Ans- 5 / 8

  • राम 8% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर कुछ राशि उधार लेता है और रहीम 5% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर ₹2,000 उधार लेता है। यदि 3 वर्ष के अंत में ब्याज बराबर हो तो राम द्वारा उधार ली गई राशि है –

         Ans- ₹1,250

  • यदि किसी धनराशि पर अब से दो वर्ष बाद का 5% की दर से वास्तविक बट्टा ₹ 15 हो, तो वह धनराशि कितनी है?

         Ans- ₹ 150

  • ₹1500 का 6% वार्षिक ब्याज की दर से 10 वर्ष का साधारण ब्याज उतना ही है जितना 5% वार्षिक दर से ₹3000 का t वर्ष का मान ज्ञात कीजिए।

        Ans- 6 वर्ष

  • किसी धन का साधारण ब्याज उस धन का 4 / 25 हो जाता है। यदि वर्षों की संख्या दर की  संख्या के बराबर हो तो ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।

Ans – 4%

यह भी पढ़ें – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...