22 भारत के प्रमुख दर्रे – Bharat Ke Pramukh Darre

Bharat Ke Pramukh Darre: क्या आप भारत के प्रमुख दर्रे के नाम के बारे में जानना चाहते है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के प्रमुख दर्रे याद करने की ट्रिक के बारे बताएंगे। यहाँ पर भारत के प्रमुख दर्रे और राज्य के नाम दिए गए है जैसे – हिमालय के प्रमुख दर्रे, राजस्थान के प्रमुख दर्रे, उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे, जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे और भारत तथा चीन के मध्य महत्वपूर्ण दर्रे आदि। आइये भारत के प्रमुख दर्रे (Passes of India in Hindi) के बारे में जानते है।

Table of Contents

दर्रा किसे कहते हैं? – What is Mountain pass in Hindi?

क्या आपको पता है कि दर्रा किसे कहते हैं? यदि नहीं पता तो हम आपको बताते हैं, कि दो पहाड़ के बीच का मार्ग जो किसी दो भाग या दो देश को जोड़ने का काम करता है उसे दर्रा कहते हैं। दर्रे को अंग्रेजी में माउंटेन पास (Mountain pass) कहा जाता है।

(यह भी पढ़ें – छोटा नागपुर की रानी किसे कहते हैं?)

भारत के दर्रों को कितने भागों में बांटा गया है ?

 भारत के दोनों को प्रमुख दो भागों में बांटा गया है

  1.  हिमालय के पर्वतीय राज्यों में पाये जाने वाले दर्रे।
  2. प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में पाए जाने वाले दर्रे।

भारत के प्रमुख दर्रे के नाम – Bharat Ke Pramukh Darre ke Naam

इंडिया के सभी के 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में स्थित सभी दर्रों (माउंटेन पास) के नाम को उसके राज्य के अनुसार जानते है।

(यह भी पढ़ें – भारत की झीलों के नाम)

उत्तर भारत के प्रमुख दर्रे – Passes of North India in Hindi

जम्मू कश्मीर के दर्रे – Jammu Kashmir Ke Darre

  1. जोजिला दर्रा:- यह हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है। यह दर्रा श्री नगर को लेह से जोड़ती है। कारगिल जिले में स्थित यात्रा कश्मीर घाटी को अपने पश्चिम में दरार और शुरू घाटियों से जोड़ता है और इसके आगे पूर्व में सिंधु को जोड़ता है।
  2.  बनिहाल दर्रा:- यह दर्रा कश्मीर घाटी को जवाहर सुरंग के माध्यम से जम्मू के रास्ते शेष भारत से जोड़ता है। यह दर्रा पीर पंजाल पर्वत श्रंखला पर है।
  3. पीर पंजाल दर्रा:- यह दर्रा कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले और पुंछ जिले से जोड़ता है इसी दर्रे से मुगल सड़क गुजरती है।  इस दर्रे से उत्तर में श्रीनगर और दक्षिण  में जम्मू स्थित है।
  4. बुर्जिला दर्रा:- जम्मू कश्मीर में स्थित यह दर्रा श्रीनगर को गिलगित से जोड़ता है। यह हिमालय का एक प्रमुख दर्रा माना जाता है।
  5. काराकोरम दर्रा:- यह काराकोरम पर्वत श्रंखला से होकर गुजरता है तथा चीन और पाकिस्तान को खूंजरब दर्रे के माध्यम से आपस में जोड़ता है।

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे – Himachal Pradesh ke Pramukh Darre

  1. रोहतांग दर्रा:-  इस दर्रे पर व्यास नदी का उद्गम हुआ है। केंद्र सरकार ने हिमाचल और लेह  को जोड़ने वाले  रोहतांग दर्रे का नाम बदलकर अटल सुरंग कर दिया है। अटल (सुरंग) लेह और मनाली को जोड़ती है।
  2. शिपकीला दर्रा:- यह  भारत के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले को तिब्बत के न्गारी  विभाग के जांदा  जिले से जोड़ता है।
  3. बारालाचा दर्रा:- यह दर्रा  मंडी और लेह को सड़क परिवार से जोड़ता है।बारालाचा दर्रा जम्मू कश्मीर में समुद्र तल से 4890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो मनाली को लेह से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे – Uttarakhand ke pramukh darre

  1. लिपुलेख दर्रा:- यह हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा  है। यह दर्रा  भारत से कैलाश पर्वत व मानसरोवर जाने वाले यात्रियों द्वारा विशेष रूप से इस्तेमाल होता है।
  2. माना (माणा) दर्रा:-  भारत चीन सीमा पर स्थित हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है। और यह NH-58 का अंतिम छोर है।
  3. निति दर्रा:- यह समुद्र तल से 5068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है।

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे – Arunachal pradesh ke pramukh darre

  1. यांग्याप दर्रा:- यह दर्रा भारत भारत एवं तिब्बत की सीमा पर स्थित है।  ब्रह्मापुत्र नदी भारत में इसी के पास से प्रवेश करती है।
  2. बोमडिला दर्रा:- इस दर्रा की समुद्र तल से ऊंचाई 2217 मीटर है। यह अरुणाचल प्रदेश के तवांग और तिब्बत को जोड़ता है।
  3. बुमला दर्रा:- भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य और तिब्बत के ल्होखा का विभाग के बीच हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है।
  4. दीफू दर्रा:- यह भारत और म्यांमार के बीच एक परंपरागत दर्रा है।जो व्यापार और परिवहन के लिए वर्ष भर खुला रहता है। यह दर्रा 4587 मीटर (15049 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है।

सिक्किम के प्रमुख दर्रे – Sikkim ke pramukh darre

  1. जेलेप्ला दर्रा:- यह हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य को दक्षिण तिब्बत में चुंबी घाटी को जोड़ता है ।
  2. नाथूला दर्रा:- इस दर्रे के द्वारा दार्जिलिंग तथा चुंबी घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग बनता है। वर्तमान समय में भारत एवं चीन के बीच व्यापार इसी मार्ग से होता है।

दक्षिण भारत के प्रमुख दर्रे – Passes of South India in Hindi

मणिपुर के प्रमुख दर्रे – Manipur ke pramukh darre

  1. तुजू दर्रा:- मणिपुर के दक्षिण पूर्व में म्यांमार की सीमा पर स्थित है । इस दर्रे से होकर म्यांमार के लिए मार्ग जाता है।

केरल के प्रमुख दर्रे – Kerala ke pramukh darre

  1. पालघाट दर्रा:- यह पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणी का एक बड़ा दर्रा है। यह प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख दर्रा है, जो केरल और तमिलनाडु तथा कर्नाटक से जोड़ता है।
  2. शेनकोट्टा दर्रा:-  यह इलायची पहाड़ियों में 210 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा तिरुवंतपुरम (केरल) और मदुरै (तमिलनाडु) को आपस में जोड़ता है।

लद्दाख के प्रमुख दर्रे – Ladakh ke pramukh darre

  1. काराकोरम दर्रा:- काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है। समुद्र तल से ऊंचाई 5654 मीटर है। यह पाक के कब्जे वाले कश्मीर और चीन को जोड़ता है।

महाराष्ट्र के प्रमुख दर्रे – Maharashtra ke pramukh darre

  1. थालघाट दर्रा:- यह दर्रा मुंबई एवं बंगाल को जोड़ता है। थाल घाट प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख दर्रा है।
  2. भोर घाट दर्रा:- यह दर्रा मुम्बई को पुणें और चेन्नई से जोड़ता है।

भारत के प्रमुख दर्रे याद करने की ट्रिक

जम्मू कश्मीर के दर्रे याद करने की ट्रिक

ट्रिक – बुका पीर जो बनी जमूरे

  • बु – बुर्जिल दर्रा
  • का – काराकोरम दर्रा
  • पीर – पीरपंजाल दर्रा
  • जो – जोजिला दर्रा
  • बनी – बनिहाल दर्रा
  • जमूरे  – जम्मू कश्मीर में स्थित है

हिमाचल प्रदेश  के प्रमुख दर्रे याद करने की ट्रिक

ट्रिक – शिरोब हिमाचल

  • शि – शिपकी ला दर्रा
  • रो – रोहतांग दर्रा
  • ब – बडालाचा दर्रा
  • हिमाचल – हिमाचल प्रदेश में स्थित है

उत्तराखंड  के प्रमुख दर्रे याद करने की ट्रिक

ट्रिक – उत्तरी मालिनी

  • उत्तरी – उत्तराखंड में स्थित
  • मा – माना दर्रा
  • लि – लिपुलेख दर्रा
  • नी – नीति दर्रा

सिक्किम  के प्रमुख दर्रे याद करने की ट्रिक

ट्रिक – सी जैन

  • सी – सिक्किम  में स्थित
  • जै – जैलेप ला दर्रा
  • न – नाथू ला दर्रा

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे याद करने की ट्रिक

ट्रिक – अरुणा यदिबो

  • अरुणा – अरुणाचल प्रदेश में स्थित
  • य – यांग्दाप दर्रा
  • दि – दिफ़ू दर्रा
  • बो – बोमडिला दर्रा

महाराष्ट्र और केरल के दर्रे याद करने की ट्रिक

ट्रिक – थाली में भोजन परोस

  • थाली – थालघाट ( महाराष्ट्र )
  • भोजन – भोरघाट ( महाराष्ट्र )
  • परोस – पालघाट ( केरल )

भारत के प्रमुख दर्रे PDF Download

भारत के प्रमुख दर्रे पीडीऍफ़ डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

(यह भी पढ़ें – [Trick] कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों में से गुजरती है)

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...