मैथ के आयु से संबंधित प्रश्न – Age Related Questions in Hindi

क्या आप उम्र से संबंधित प्रश्नों को जानना चाहते है? यहाँ पर मैथ में आने वाले चेप्टर Age Related Questions in Hindi के आईएमपी प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे MP Police, RRB NTPC, रेलवे ग्रुप डी और SSC CGL की तैयारी कर रहे है तो यह प्रश्न आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। लगभग सभी कम्पटीशन एग्जाम में पिता पुत्र की आयु वाले सवाल, आयु अनुपात (age anupat questions) और आयु संबंधी प्रश्न मैथ (aayu sambandhi question in hindi) से संबंधित 2-3 प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने आयु संबंधी गणित के (age ke sawal) लगभग सभी टाइप के इम्पोर्टेंट प्रश्न को शामिल किया है। आप इन सभी सवालों की प्रेक्टिस करके एग्जाम आने वाले सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं।

उम्र से संबंधित सवाल – Aayu Sambandhi Question in Hindi

(यह भी पढ़ें: – 35+ लाभ और हानि के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन)

  • किसी परिवार के 6 पुत्रों की औसत आयु 8 वर्ष है, पुत्र और उनके माता-पिता को मिलाकर उनकी औसत आयु 22 वर्ष है। यदि पिता उनकी माता से 8 वर्ष बड़ा है, तो माता की आयु है?

Ans:- 60

  • एक पिता ने अपने पुत्र से कहा, “तुम्हारे जन्म के समय, मेरी उम्र, तुम्हारी वर्तमान उम्र से 5 वर्ष अधिक थी।” यदि अब पिता की उम्र 39 वर्ष है,तो पुत्र की उम्र 5 वर्ष पहले कितनी थी।

Ans:- 12 वर्ष

  • किसी व्यक्ति से उसकी आयु बताने को कहा गया। उसका उत्तर था “3 वर्ष के बाद कि मेरी आयु लीजिए, उसे 3 गुणा कीजिए, गुणनफल में से 3 वर्ष पहले की आयु से तिगुने को घटाइये और फिर आपको उत्तर प्राप्त हो जाएगा कि मेरी वर्तमान आयु क्या है”। उस व्यक्ति की वर्तमान आयु क्या थी।

Ans:- 18 वर्ष

  • एक पिता की आयु पुत्र की आयु से 30 गुनी है। 18 वर्ष बाद, उसकी आयु उसके पिता से केवल तीन गुनी रहेगी। पिता की वर्तमान आयु क्या है।

Ans:- 40

  • चार भाइयों का की आयु का योग 56 वर्ष है उनकी आयु का अंतर क्रमशः समान रूप से 4 वर्ष है सबसे बड़े भाई की आयु कितनी है।

Ans:- 20 वर्ष

  • पिता माता से 5 वर्ष बड़ा है, और माता की वर्तमान आयु की तीन गुनी है। पुत्री अब 10 वर्ष की है, पुत्री के जन्म के समय पिता की आयु क्या थी?

Ans:- 25 वर्ष

  • पिता की उम्र बेटे की उम्र की 7 गुनी है।  4 वर्ष बाद उनकी उम्रों का योग 56 वर्ष होगा। पुत्र की वर्तमान उम्र है –

Ans:- 6 वर्ष

  • पिता एवं पुत्र की वर्तमान आयु एक साथ मिलाकर 46 वर्ष होती है। 5 वर्ष पूर्व पिता की आयु पुत्र की आयु की 11 गुनी थी। 5 वर्ष बाद पुत्र की आयु होगी?

Ans:- 13 वर्ष

  •  सुरेश की उम्र किरण की उम्र की 2 गुनी है यदि दोनों की उम्र का जोड़ 24 वर्ष हो,तो सुरेश की उम्र बताइए।

Ans:- 16

  • सोनी और मोनी की वर्तमान आयु में 7 वर्ष का अंतर है। यदि मोनी की आयु सोनी की दो तिहाई हो तो सोनी की आयु ज्ञात कीजिए।

Ans:- 21 वर्ष

  •  3 साल पहले A,B और  C की औसत आयु 27 साल थी।  5 साल पहले B और C की औसत आयु 20 साल थी। A  की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

Ans:- 40 वर्ष

  • रहीम और करीम की वर्तमान आयु का योग 65 वर्ष है। 10 वर्ष पहले दोनों की आयु में 5 वर्ष का अंतर था। करीम की आयु ज्ञात कीजिए?

Ans:- 30 वर्ष

  • नम्रता और दिव्या की आयु 4: 3:का अनुपात है। उनकी आयु का योग 28 वर्ष है, तो 4 वर्ष बाद उनकी आयु में अनुपात होगा-

Ans:- 5 : 4

  •  10 वर्ष पहले दिव्या की उम्र नम्रता की उम्र की आधी थी। यदि आज दोनों की उम्रों का अनुपात 3: 4: है,  तो उनकी वर्तमान उम्रों का योग होगा?

Ans:- 35 वर्ष

  •  यदि 5 वर्ष पूर्व राम की आयु श्याम की आयु का 1/3 था और राम की वर्तमान आयु 17 वर्ष है, तो श्याम की आयु क्या है?

Ans:- 41 वर्ष

  • इस समय अशोक की आयु तथा प्रदीप की आयु का अनुपात 4 :3 है।  6 वर्ष बाद अशोक की आयु 26 वर्ष हो जाएगी। इस समय प्रदीप की आयु कितनी है?

Ans:- 15 वर्ष

  • एक पिता की आयु का अपने पुत्र की आयु से अनुपात 4 : 1:है। उनकी आयु का गुणनफल 196 है। 5 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात होगा-

Ans:- 11 : 4

  • विक्की तथा सुमी की आयु का अनुपात 2 : 3 है। 12 वर्ष बाद दोनों की आयु का अनुपात 11: 15 होता है। सुमी की वर्तमान आयु है?

Ans:- 48 वर्ष

  • यदि x  तथा y की उम्रों  का योग 50 वर्ष तथा उनकी उम्रों का क्रमशः अनुपात 7: 3 हो, तब x  की उम्र…..वर्ष है-

Ans:- 35

  •  10 वर्ष में A  की उम्र, 10 साल पहले के B  की उम्र से दोगुनी होगी,  यदि अब  A,B से 9 साल छोटा है, तो B की वर्तमान आयु है?

Ans:- 21 वर्ष

  • दो व्यक्तियों की आयु का अनुपात 5: 7:है। 18 वर्ष पहले उनकी उम्र 8 : 13: के अनुपात में थी। उनकी उम्र है?

Ans:- 50 वर्ष एवं 70 वर्ष

  • टीना और मीना की वर्तमान आयु में 5 वर्ष का अंतर है। यदि मीना की आयु टीना की आयु की 3/4 हो तो तीनों की आयु ज्ञात कीजिए।

Ans:- 20 वर्ष

  •  2 वर्ष पूर्व दो बच्चों की आयु का योग 18 वर्ष था। जबकि 3 वर्ष बाद दोनों की आयु में अंतर 2 वर्ष हो जाएगा। बड़े बच्चों की आयु ज्ञात कीजिए-

Ans:- 12 वर्ष

  • एक पिता अपने पुत्र की आयु से 2 गुनी आयु का है। 20 वर्ष पूर्व पिता की आयु पुत्र की आयु से 12 गुना अधिक थी।पिता की वर्तमान आयु कितने वर्ष है ?

Ans:- 44

  • अन्ना रीता से 5 गुना बड़ी है। 2 वर्ष में अन्ना रीता से 3 गुनी बड़ी हो जाएगी। 7 वर्ष में अन्ना की आयु कितनी होगी?

Ans:- 17 वर्ष

  •  पिता की आयु 10 वर्ष पूर्व अपने पुत्र की आयु की  तिगुनी थी। अब से 10 वर्ष बाद पिता की आयु अपने पुत्र की आयु की दोगुनी होगी। उनकी वर्तमान आयु का अनुपात है-

Ans:- 7 : 3

  •  मेरी आयु मेरे पुत्र की आयु से तिगुनी है। 5 वर्ष पश्चात मेरी आयु मेरे पुत्र की आयु से ढाई गुनी हो जाएगी,  तो मेरी आयु क्या है?

Ans:- 45 वर्ष

  • एक पिता की आयु, पुत्र की आयु की 4 गुनी है। 5 वर्ष पहले पिता की आयु पुत्र की आयु से 7 गुनी थी। अब पिता की वर्तमान आयु कितनी है?

Ans:- 40 वर्ष

  • 10 वर्ष पूर्व, सुलोचना की माँ  की आयु सुलोचना से चार गुनी थी। 10 वर्ष पश्चात उनकी आयु सुलोचना से दुगुनी हो जाएगी। आज सुलोचना की आयु क्या है?

Ans:- 20 वर्ष

  • मेरी माता की उम्र मेरी उम्र की दुगुनी है, और मेरे भाई से 20 वर्ष बड़ी है। जब मैं पैदा हुआ था, तब मेरा भाई 5 वर्ष का था। मेरी बहन मेरी माता से 24 वर्ष छोटी है। मेरी बहन मुझसे……..है?

Ans:- 1 वर्ष बड़ी

  • एक आदमी की उम्र अपने लड़के की उम्र से 24 वर्ष अधिक है। 2 वर्षों में उसकी उम्र लड़के की उम्र से दोगुनी हो जाएगी। लड़की की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए-

Ans:- 22 वर्ष

  • पिता और पुत्र की वर्तमान आयु का योग 60 वर्ष है। यदि 6 वर्ष पूर्व पिता की आयु पुत्र की आयु की पाँच गुनी थी । 6 वर्ष बाद पुत्र की आयु क्या  होगी ?

Ans:- 20 वर्ष

  •  6 वर्ष पहले कमल एवं सुरेश की उम्र का अनुपात 6 : 5:है, जबकि 4 वर्ष बाद उनकी उम्र का अनुपात 11 : 10 हो जाएगा। वर्तमान में सुरेश की  उम्र क्या है?

Ans:- 16 वर्ष

  • पिता की उम्र बड़े पुत्र की उम्र की  दोगुनी है।10 साल बाद पिता की उम्र की तिगुनी हो जाएगी। यदि दोनों पुत्रों के बीच 15 वर्ष का अंतर है, तो पिता की उम्र है?

Ans:- 50 वर्ष

  • पिता की वर्तमान आयु अपने पुत्र की आयु के तिगुने से  3 वर्ष अधिक है। 3 वर्ष के बाद पिता की आयु पुत्र की आयु के दोगुने से 10 वर्ष अधिक होगी पिता की वर्तमान आयु है-

Ans:- 33 वर्ष

  • A की आयु B की आयु की दुगुनी है। 8 वर्ष पहले A की आयु B की आयु की 4 गुनी थी। 8 वर्ष बाद B  की आयु कितनी हो जाएगी ?

Ans:- 20 वर्ष

  • A और B की वर्तमान आयु में 5 : 4 का अनुपात है। 2 वर्ष पूर्व उनकी आयु में 4 : 3: का अनुपात था।  A  की वर्तमान आयु कितनी है?

Ans:- 10 वर्ष

  • पाँच बर्षों  के बाद पिता की आयु पुत्र की आयु की  तिगुनी होगी। जबकि पाँच वर्षों के पहले अपने पुत्र की आयु का सात गुना था, पिता की वर्तमान आयु क्या है?

Ans:- 40 वर्ष

  •  10 वर्ष पूर्व  महेश की माता की आयु उसकी आयु से चौगुनी थी। 10 वर्ष बाद माता की आयु पुत्र की आयु से दुगुनी होगी।महेश की वर्तमान आयु क्या?

Ans:- आंकड़े अधूरे हैं।

  •  रेनू, मीनू और सोनू तीन चचेरी बहनें हैं। रेनू और मीनू की आयु समान है। तीनों की आयु का योग सोनू की आयु से 5 गुना है। 3 वर्ष पहले रेनू की आयु,  सोनू की आयु से 3  गुना अधिक। 4 वर्ष बाद सोनू की आयु क्या होगी ?

Ans:- 10 वर्ष

  • दो साल पहले एक आदमी आयु में अपने पुत्र से 6 गुना बड़ा था। 18 वर्षों में वह अपने पुत्र की आयु से दुगुना आयु वाला हो जाएगा, उनकी वर्तमान आयु है-

Ans:- 32 वर्ष, 7 वर्ष

  •  श्रीमान x की आयु अपने पुत्र की वर्तमान आयु से दोगुनी आयु का है। यदि पुत्री की वर्तमान आयु 20 वर्ष है, तो कितने वर्ष पूर्व x  की आयु अपने पुत्र की आयु से 3 गुनी थी?

Ans:- 10

  • एक पिता अपने पुत्र से कहता है, “जब तुम पैदा हुए थे उस समय मेरी उम्र तुम्हारी वर्तमान उम्र की दुगुनी थी। आज मेरी उम्र और तुम्हारे मां की उम्र का योग 58 वर्ष है “।यदि पुत्र की वर्तमान उम्र 10 वर्ष हो तो मां की वर्तमान उम्र कितनी है ?

Ans:- 28 वर्ष

  • पिता पुत्र की आयु में 3: 1 अनुपात है। 5 वर्ष बाद दोनों की आयु में अनुपात 7:3 का अनुपात हो जाएगा। 5 वर्ष पूर्व पिता की आयु कितनी थी?

Ans:- 25 वर्ष

  • A और B की वर्तमान आयु का योग उनकी  आयु के बीच का अंतर का 7 गुना है। 5 वर्ष पश्चात उनकी आयु का योग उनकी आयु के बीच का अंतर का 9 गुना हो जाएगा। दोनों में से बड़े की वर्तमान आयु क्या है?

Ans:- 20 वर्ष

  •  रीना की आयु और मीना की आयु के बीच का अनुपात 3 : 1:है । यदि 10 वर्ष बाद रीना की आयु, मीना की दुगनी थी तो 5 वर्ष पहले दोनों की आयु के बीच का अनुपात था?

Ans:- 5 : 1

  •  हर्ष की आयु 40 वर्ष है और रीथ की आयु 60 वर्ष है, कितने वर्ष पहले उनकी आयु का अनुपात 3 :5 था?

Ans:- 10 वर्ष

  •  किरण , संयोग और नम्रता की उम्र का योग 93 है, 10 वर्ष पूर्व उनकी उम्रों में 2 :3 :4 था तो संयोग की वर्तमान आयु है-

Ans:- 31 वर्ष

  • रमेश और गनेश मिलकर इस समय 28 वर्ष के है। यदि गनेश रमेश से 6 वर्ष छोटा है तो गनेश की आयु कितनी है ?

Ans:- 11 वर्ष

  • तीन व्यक्तियों की औसत आयु 25 वर्ष है। यदि उनकी वर्तमान आयु का अनुपात 4 :5 :6 हो तो सबसे बड़े व्यक्ति की आयु कितनी है?

Ans:- 30 वर्ष

  • दो भाइयों भाइयों की वर्तमान आयु का अनुपात 1: 2 है । तथा 5 वर्ष पहले यह अनुपात 1 :3 था,  5 वर्ष पश्चात उनकी आयु का क्या अनुपात होगा?

Ans:- 3 : 5

  • पिता की उम्र उसके पुत्र की उम्र की चौगुनी है। पाँच वर्ष पहले पिता की उम्र पुत्र की उम्र की नोगुनी थी। पिता की वर्तमान उम्र क्या है ?

Ans:- 32 वर्ष

  • राम तथा मोहन की उम्र का अनुपात 4:5 एवं राम तथा अनिल के उम्र का अनुपात 5:6:है । यदि उनकी उम्रों का योग 69 वर्ष है, तो राम की उम्र क्या है?

Ans:- 20 वर्ष

  •  A, B और C की वर्तमान आयु का योग 90 वर्ष है। 6 वर्ष पहले उनकी आयु में 1 : 2 : 3 अनुपात था।  C की वर्तमान आयु कितनी है?

Ans:- 42 वर्ष

  • 10 वर्ष पूर्व रोहित की आयु मोहित की आयु की दुगुनी थी। यदि 10 वर्ष बाद मोहित की आयु 40 वर्ष हो जाए तो रोहित की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

Ans:- 50 वर्ष

  • A और  B की वर्तमान आयु का योग 22 वर्ष है।  यदि A,B से 4 वर्ष बड़ा हो तो A की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए ।

Ans:- 13 वर्ष

  • पिता की वर्तमान आयु अपने पुत्र की आयु के 3 गुने  से 3 वर्ष अधिक है।  3 वर्ष बाद पिता की आयु पुत्र की आयु के दुगुसे 10 वर्ष अधिक होगी। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए?

Ans:- 33 वर्ष

  • मेरी वर्तमान आयु मेरे पुत्र की वर्तमान आयु से तिगुनी है। पाँच वर्ष पश्चात मेरी आयु मेरे पुत्र की आयु से ढाई गुनी हो जाएगी, तो मेरी वर्तमान आयु क्या है?

Ans:- 45 वर्ष

  •  एक पिता एवं उसके पुत्र की आयु का योग 56 वर्ष है। 4 वर्ष बाद,  पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की 3 गुनी हो जाएगी। उनकी आयु क्रमशः है-

Ans:- 44 वर्ष तथा 12 वर्ष

यह भी पढ़ें – 

इस पोस्ट में मैथ के आयु से संबंधित प्रश्न (Age Related Questions in Hindi) और उनके उत्तर दिए गए है। आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...