भारत की झीलों के नाम – Bharat Ki Pramukh Jile

Bharat Ki Pramukh Jile: क्या आप भारत की झीलों के नाम के बारे में जानना चाहते है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की प्रमुख  झीलों के नाम बताएंगे। इसके अलावा आज की पोस्ट में हम आपको भारत की सबसे बड़ी झील, इंडिया में मीठे पानी और खारे पानी की सबसे झील, सबसे गहरी झील और मानव निर्मित यानि कृत्रिम झील के बारे में जानकारी दी गई है। भारत की झील से संबंधित प्रश्न अक्सर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछें जाते है। यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे NTPC, ग्रुप डी और एसएससी आदि की तैयारी कर रहे है तो यहाँ दिए गए इंडिया की झील से जुड़ें क्वेश्चन आपके एग्जाम के लिए इम्पोर्टेंट है। आइये इसे विस्तार से जानते है।

भारत की झीलों के नाम – Indian lake in Hindi

यहाँ पर भारत की सभी झीलों को उनके राज्यों में अनुसार वर्गीकृत किया गया हैं, आइये जानते है की कौन सी झील भारत के किस राज्य में है।

(यह भी पढ़ें – भारत का क्षेत्रफल कितना है – Bharat ka Chetrafal kitna hai)

जम्मू कश्मीर की झील – Jammu Kashmir ki jheel in Hindi

  • वुलर झील
  • बेरीनाग झील
  • शेषनाग झील
  • अनंत नाग झील
  • नागिन झील
  • डल झील
  • मानसबल झील

उड़ीसा की झील

  • चिल्का झील

राजस्थान की झील

  • डीडवाना झील
  • नक्की झील
  • सांभर झील
  • जयसमंद झील
  • पिछोला झील
  • राजसमंद झील
  • फतेहसागर झील
  • कोलायत झील
  • आना सागर झील
  • लूनकरनसर झील
  • पुष्कर झील

उत्तराखंड की झील

  • देवताल झील
  • नैनीताल झील
  • खुरपाताल झील
  • मालाताल झील
  • सातताल झील
  • राकसताल झील
  • डोडीताल झील

(जिन झीलों के नाम के अंत में ताल आता है वह सभी झीलें उत्तराखंड की झीलें हैं। सूरज ताल और चंद्रताल को छोड़कर।)

मणिपुर  की झील

  • लोकटक झील

महाराष्ट्र की झील

  • लोनार झील

सिक्किम की झील

  • चोलामू झील (भारत मे सबसे अधिक ऊंचाई  पर स्थित  चौलामू झील है।)

तमिलनाडु एवं आंध्रप्रदेश की झील

  • पुलिकट झील

केरल की झील

  • बेमबांनड़ झील

भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है – Bharat ki sabse badi jheel kon si hai

क्या आप जानते है कि हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी झील (Hindustan ki sabse badi jheel) का नाम क्या है? भारत की सबसे बड़ी झील (india’s biggest lake in Hindi) चिल्का झील (Chilika Lake) है। इसकी लंबाई 70 किलोमीटर है, तथा चौड़ाई 30 किलोमीटर है। इसे लैगून (Lagoon Lake) भी कहते हैं। इस झील का क्षेत्रफल 1,665 किलोमीटर स्क्वायर है। इसकी औसत गहराई 3 किलोमीटर है। यह एक अनूप है एवं उड़ीसा के तटीय भाग में नाशपाती की आकृति में पुरी जिले में स्थित है। यह झील चिलिका के नाम से भी जानी जाती है। दिसंबर से जून तक इस झील का जल खारा रहता है, किंतु वर्षा ऋतु में इसका जल मीठा हो जाता है। यह एक विशाल मछली पकड़ने की जगह है।

(यह भी पढ़ें – भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है)

भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील – Bharat ki mithe pani ki sabse badi jheel

यदि आप हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के बारे में जानना चाहते है, तो हम आपको बता दें कि वुलर झील भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह जम्मू कश्मीर राज्य के बाड़ी पोरा जिले में स्थित एक झील है। इसकी अधिकतम लम्बाई 16 किलोमीटर है, तथा अधिकतम चौड़ाई 9.6 किलोमीटर है। इस झील की अधिकतम गहराई 14 मीटर (46 फीट) है और सतह की ऊँचाई 1580 मीटर है। इस झील का आकर बड़ा होने के कारण यहाँ दोपहर में बड़ी बड़ी लहरें उठती हैं। इस झील का असली नाम महापद्मसार है।

(यह भी पढ़ें – भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा हैं?)

भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी हैं – khare pani ki sabse badi jheel

क्या आप khare pani ki jheel in india के बारे में जानते है। भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है, यह झील उड़ीसा राज्य में स्थित है। यह 70 किलोमीटर लम्बी तथा 30 किलोमीटर चौड़ी है। यह भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है।

(यह भी पढ़ें – भारत की जनसंख्या कितनी है 2020 में – Bharat ki Jansankhya 2020)

भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील -­ Bharat ki kritrim jheel

क्या आपको पता है कि भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील या भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन है? भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित गोविंद सागर झील है। यह भारत की सबसे कृतिम झील है। यह सतलुज नदी पर बने भाखड़ा नांगल बांध से निर्मित हुई है। इस झील का नाम सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखा गया है। यह झील हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित एक मानव निर्मित जलाशय है। यह भाखड़ा बांध द्वारा बनाई गई है।गोविंद सागर झील की लंबाई 90 किलोमीटर है तथा इसका क्षेत्रफल 170 वर्ग किलोमीटर है।

(यह भी पढ़ें – भारत की खोज किसने की – Bharat Ki khoj Kisne Ki)

भारत की सबसे गहरी झील कौन सी है – Bharat ki sabse gehri jhil

यह झील जम्मू व कश्मीर राज्य  में श्रीनगर से उत्तर में स्थित एक पर्वतीय झील है। मानसरोवर झील का क्षेत्रफल 2.81 वर्ग किलोमीटर है। इस झील की अधिकतम गहराई 13 मीटर (43 फीट) है। इसकी लंबाई 5 किलोमीटर तथा चौड़ाई 1 किलोमीटर है। मानसबल शब्द मानसरोवर से लिया गया है।इस झील के किनारे 3 बस्तियां हैं- जरोकबल, कोंडाबल,और गांदरबल। यह जम्मू कश्मीर की सबसे गहरी झील मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि मानसरोवर झील का नाम तिब्बत में स्थित पवित्र मानसरोवर झील पर पड़ा है।

(यह भी पढ़ें – विश्व में कुल कितने महासागर है उनके नाम – Mahasagar Ke Naam)

भारत की सबसे ऊंची झील कौन सी है – Bharat ki sabse unchi jhil

क्या आपको पता है की भारत की सबसे ऊँची झील कौन सी है? इंडिया की सबसे ऊंची झील चो-ल्हामू झील है, जो उत्तरी सिक्किम में स्थित है। चो-ल्हामू भारत की सबसे ऊंची एवं विश्व की छठी सबसे ऊंची झील है।

(यह भी पढ़ें – [Updated] भारत में कितने राज्‍य हैं – India Me Kitne State Hai 2020)

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...