विश्व में कुल कितने महासागर है उनके नाम – Mahasagar Ke Naam

क्या आप जानते है कि दुनिया में कितने महासागर हैं? यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है और आप महासागर के बारे में जानते हैं कि यह कितने बड़े होते हैं, इनकी लंबाई चौड़ाई क्या है, और यह कितनी जगह में फैला हुआ है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगें कि महासागर कितने है और उनके नाम क्या-क्या है और यह समुद्र से किस प्रकार से अलग है। ये सभी प्रश्न छोटी बड़ी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर आपको पता होना बहुत जरूरी है। यह एक जनरल नॉलेज की चीजें होती है जो लगभग हर एक व्‍यक्ति को पता होनी ही चाहिये। यदि आपको इन सब के बारे में नहीं पता तो आइये आज हम आपको इन महासागरों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हैं। 

महासागर किसे कहते है

महासागर एक खारे पानी का विशाल क्षेत्र है जो हमारी पृथ्वी पर 71% यानि लगभग 36.1 करोड़ वर्ग किलोमीटर तक फैला है। यह हमारी हमारी पृथ्वी के लगभग तीन चौथाई हिस्से पर फैला हुआ है। एक महासागर कई सारे समुद्र और खाड़ियों से मिलकर बना होता हैं। महासागर को इंग्लिश में ओसियन (Ocean) कहते हैं। आइये जानते है कि पूरी दुनिया में कुल कितने महासागर है। 

विश्व में कितने महासागर है

आइये जानते है पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है उनके नाम हिंदी और अंग्रेजी में क्या हैं। विश्व में कुल पांच महासागर है और उनके नाम निम्न हैं। 

No.हिंदी नामअंग्रेज़ी नाम
1.प्रशांत महासागरPacific Ocean
2.अटलांटिक महासागरAtlantic Ocean
3.हिन्द महासागरIndian Ocean
4.आर्कटिक महासागरArctic Ocean
5.दक्षिण या अंटार्कटिक महासागरSouthern Ocean

(यह भी पढ़ें – विश्‍व में कितने देश हैं – Vishv Mai Kitne Desh Hai)

महासागर से सम्बंधित सामान्य ज्ञान

यहाँ पर महासागर GK प्रश्न दिए गए है जो आइये इसे विस्तार से समझते हैं

प्रशान्‍त महासागर – Pacific Ocean in Hindi

प्रशान्‍त महासागर की आकृति त्रिभुजाकार है और इसकी गहराई 10,994 मीटर या  औसत गहराई लगभग 14,000 फुट है। यह सबसे बड़ा महासागर है। इसका कुल क्षेत्रफल 6,36,34,400 वर्ग मील है। प्रशान्‍त महासागर में द्वीपों की संख्‍या 200 है। यह एशिया और ऑस्‍ट्रेलिया को अमेरिका से अलग करता है। भौगौलिक अध्‍ययन से ऐसा पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। प्रशान्‍त महासागर को सुविधा की दृष्टि से देखे तो इसे पूर्वी और पश्चिमी दो भागों में बाँटा जा सकता है। प्रशांत महासागर में आन्ध्र महासागर की अनेक जलधाराएँ प्रवाहित होती है।

प्रशांत महासागर की धाराओं के नाम

  • उत्तरी विषुवतरेखीय धारा
  • क्यूरोशिवो की जलधारा
  • अलास्‍का की धारा 
  • दक्षिण विषुवतरेखीय धारा
  • पेरू की जलधारा 
  • एलनिनो अथवा विपरीत विषुवत धारा  

अटलांटिक महासागर – Atlantic Ocean in Hindi

अन्ध महासागर को अटलांटिक महासागर के नाम से भी जाना जाता है इसकी आकृति अंग्रेजी के वर्ण में S के समान है। यह महासागर क्षेत्रफल और विस्‍तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है। इस महासागर की अधिकतम गहराई 3,646 मीटर है। उत्तरी अटलांटिक की लवणता अन्‍ये समुद्रों की तुलना में पर्याप्‍त अधिक है, इसकी अधिकतम मात्रा 3.7 प्रतिशत है। ऐसा कहा जाता है कि उत्तर बेरिंग जलडमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई 12,810 मील है। 

अटलांटिक महासागर की जलधाराएँ जो कि विषुवतीय प्रदेश में पूर्व से पश्चिम की ओर विषुवतीय गर्म जलधारा प्रवाहित होती है। विषुवतीय प्रदेश ही जल धाराओं की उत्‍पत्ति का सबसे व्‍यापक क्षेत्र होता है और अभिशरण की स्थिति के कारण प्रतिविषुवतीय जलधारा का विकास होता है। 

हिन्‍द महासागर – Indian Ocean in Hindi

क्‍या आप जानते हैं कि हिन्‍द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है इसकी आकृति अंग्रेजी के वर्ण में M के समान है। इसमें हमारी पृथ्वी के पानी का 20 प्रतिशत भाग समाहित है। इसका क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर और गहराई 3,890 मीटर है। हिन्‍द महासागर का सबसे गहरा गर्त सुन्दा गर्त जो कि इण्‍डोनेशिया के पास स्थित है। हिन्‍द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है। मेडागास्‍कर विश्‍व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। आपको बता दें कि विश्‍व भर में केवल एक यहीं ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम मतलब हिन्‍दुस्‍तान (भारत) के नाम है। क्‍या आपको पता है कि यह महासागर एशिया, यूरोप तथा अफ्रीका तीनों महाद्वीपों को आपस में जोड़ता है। 

हिन्‍द महासागर की कुछ प्रमुख खाड़ियाँ

  • बंगाल की खाड़ी 
  • खंभात की खाड़ी 
  • अदन की खाड़ी
  • कच्‍छ की खाड़ी 

दक्षिणी महासागर – Southern Ocean in Hindi

आपको पता है कि दक्षिणी महासागर क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा महासागर है। दक्षिणी महासागर को अंटार्कटिक महासागर या ऑस्ट्रेलियाई महासागर के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण ध्रुवीय महासागर की अधिकतम गहराई 3,200 मीटर है। दक्षिण महासागर विश्‍व के सबसे दक्षिण में स्थित एक महासागर है। ऐसा कहा जाता है कि इस महासागरीय क्षेत्र में उत्‍तर की ओर बहने वाला ठंडा अंटार्कटिक जल, गर्म उप अंटार्कटिक जल से मिलता है। कुछ लोगों का कहना है कि दक्षिण महासागर व्‍हेल मछली के शिकार के लिये भी जाना जाता है। जो कि व्‍हेल मछली के शिकार के लिये बहुत ही महत्‍वपूर्णं माना जाता है और यहाँ से व्‍हेल का काफी व्‍यापार होता है। 

आर्कटिक महासागर – Arctic Ocean in Hindi

आर्कटिक महासागर हमारी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित होने के कारण इसे उत्तरध्रुवीय महासागर भी कहा जाता हैं। आर्कटिक महासागर विश्‍व के 5 प्रभावी महासागरों में से सबसे छोटा व सबसे उथला महासागर माना जाता है। इसका आकार अंग्रेजी वर्णमाला के D वर्ण के समान होता है। आर्कटिक महासागर का क्षेत्रफल लगभग 1,40,60,000 वर्ग किलोमीटर है। इस महासागर का एक विशाल क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। आर्कटिक महासागर की अधिकतम गहराई 5,450 मीटर है और इसकी औसत गहराई 1,038 मीटर (3406 फीट) है।

ऐसा माना जाता है कि गर्मियों के समय में यहाँ लगभग 50 प्रतिशत बर्फ पिघल जाती है। आर्कटिक महासागर यूरेशिया और उत्‍तरी अमेरिका से पूरी तरह से घिरा हुआ है। कुछ महासागर विज्ञानी लोग इसे आर्कटिक भूमध्‍य सागर या केवल आर्कटिक सागर कहते हैं। इस महासागर का सबसे गहरा गर्त यूरेशिया (Eurasia) बेसिन है। पांचों महासागरों में से आर्कटिक महासागर की औसत लवणता सबसे कम है। 

(यह भी पढ़ें – ग्लोबल वार्मिंग किसे कहते है – Global warming in Hindi)

भारत कितने महासागर से घिरा है

क्या आप जानते है कि हमारा भारत देश कितने महासागरों से घिरा हुआ है। यदि आपको यह मालूम नहीं तो हम आपको बता दें कि इंडिया तीन महासागर से घिरा हुआ हुआ है यह पूरब में बंगाल की खाड़ी से, पश्चिम में अरब सागर से और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा हुआ है। भारत के उत्तर में कोई भी महासागर नहीं है, इसके उत्तर में हिमालय पर्वत स्थित है। 

भारत में कितने महासागर है उनके नाम

यदि आप जानना चाहते की भारत में कितने महासागर है तो हम आपको बता दें कि भारत में एक भी महासागर नहीं है। लेकिन भारत देश तीन दिशाओं से बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर से घिरा हुआ हैं।

विश्व में कुल कितने महासागर हैं?

विश्व में कुल पांच महासागर है जिनके नाम प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिक महासागर और आर्कटिक महासागर है।

पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

हमारी पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) है जिसका क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील या 165.25 मिलियन वर्ग किलोमीटर है यह अटलांटिक महासागर के दोगुने से भी अधिक है।

दुनिया का सबसे गहरा महासागर कौन सा है?

प्रशांत महासागर पृथ्वी का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है।

पांच महासागर में सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

सबसे छोटा व सबसे उथला महासागर अटलांटिक महासागर को माना जाता है इसका क्षेत्रफल 14,000,000 वर्ग किमी या 5,000,000 वर्ग मील है।

यह भी पढ़ें – [Trick] कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों में से गुजरती है

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...