छोटा नागपुर की रानी किसे कहते हैं – Chhota Nagpur Ki Rani Kya Hai

क्या आपको पता है कि छोटानागपुर का पठार किस राज्य में है और छोटा नागपुर की रानी से किसे कहते हैं? इसका क्षेत्रफल कितना है? यदि आपको छोटा नागपुर पठार की विशेषता और सनसेट पॉइंट नेतरहाट के बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है तो आइए आज हम आपको बताएंगे की किस हिल स्टेशन को छोटा नागपुर की रानी (Chhota Nagpur ki rani) कहा जाता है। छोटा नागपुर से जुड़े सभी प्रश्न हर छोटी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको छोटा नागपुर की रानी से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे।

छोटानागपुर का पठार किस राज्य में है – Chhota Nagpur plateau in which state in Hindi

छोटा नागपुर का पठार पूर्वी भारत का एक पठार है, जिसमें झारखंड राज्य के साथ-साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आस-पास के कई हिस्से शामिल हैं। भारत-गंगा का मैदान पठार के उत्तर और पूर्व में स्थित है, और महानदी नदी का बेसिन दक्षिण में स्थित है।

यह भी पढ़ें – भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?

छोटा नागपुर की रानी – Chhota Nagpur ki rani

छोटा नागपुर की रानी नेतरहाट (Netarhat) को कहा जाता है। हम आपको बता दें कि झारखंड की सबसे अच्छी जगह निश्चित तौर पर नेतरहाट है, जो राज्य के छोटा नागपुर भू भाग के पठारी हिस्से का यह सबसे सुंदरतम रूप है। छोटा नागपुर पूरे भारत में स्थिति पठार है। छोटा नागपुर पठार में माइका, बॉक्साइट, तांबा, चूना पत्थर व कोयला भारी मात्रा में पाए जाते हैं। छोटा नागपुर का पठार छोटे छोटे पत्थरों से मिलकर बना है, जिनमें रांची का पठार हजारीबाग का पठार और कोडरमा का पठार शामिल हैं। अब आप समझ गए होंगे कि किस हिल स्टेशन को छोटा नागपुर की रानी कहा जाता है (Kis hill station ko chota nagpur ki rani kaha jata hai).

यह भी पढ़ें – दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था?

नेतरहाट – Netarhat

नेतरहाट झारखंड राज्य में स्थित है, यह लातेहार जिले में आता है। यहां का सूर्योदय और सूर्य अस्त (सनसेट पॉइंट नेतरहाट) देखने के लिए बहुत सारे लोग आते हैं। यह बहुत ही सुंदर जगह है। नेतरहाट में वन विभाग की अनुमति के साथ फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है। नेतरहाट समुद्र सतह से 3,622 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

यह भी पढ़ें – भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा हैं?

छोटा नागपुर का पठार कहाँ है – Where is Chota Nagpur Plateau in Hindi

यह पूर्वी भारत में स्थित एक पठार है। इसके पूर्व में सिंधु गंगा का मैदान और दक्षिण में महानदी है। जिसका कुल क्षेत्रफल 65,000 वर्ग किलोमीटर है। छोटानागपुर खनिज के भंडार की दृष्टि से बड़ा शक्तिशाली क्षेत्र है, छोटा नागपुर में रेडियम और यूरेनियम के रेडियोधर्मी खनिज भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यहाँ कई प्रमुख अभ्यारण स्थित है।

यह भी पढ़ें – विश्व में कुल कितने महासागर है उनके नाम

छोटा नागपुर पठार की विशेषता – Specialty of Chota Nagpur Plateau in Hindi

भारत में खनिज संसाधनों का सबसे महत्वपूर्ण संकेंद्रण छोटा नागपुर में है। दामोदर घाटी में कोयले के विशाल भंडार है,  छोटा नागपुर का पठार चट्टानों से बना है। इस प्रदेश में 6 बड़े एकीकृत लौह इस्पात संयंत्र जमशेदपुर, बर्नपुर, कुल्टी, दुर्गापुर, बोकारो और राउरकेला में स्थापित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छोटा नागपुर का पठार का विकास बहुत ही पुराना है। पठार का ज्यादातर हिस्सा घने जंगलों से आच्छादित है।

यह भी पढ़ें – भारत की खोज किसने की

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...