भारत के प्रमुख पुरस्कार और सम्मान

यदि आप जानने चाहते हैं कि भारत में कौनसा पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता हैं। पुरस्कार कितने प्रकार के होते हैं और भारत के सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है इसकी जानकारी देगें। अक्सर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पुरस्कार और सम्मान से जुड़े प्रश्नों को पूछा जाता हैं। भारत में साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कौन सा है?  खेल पुरस्कार कितने प्रकार के होते हैं? इन सभी प्रश्नों के उत्तर को जानते हैं।

भारत रत्‍न

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसे 1954 में स्थापित किया गया था। यह मानव सेवा के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या उच्चतम क्रम के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।

पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित किए गए थे। हर साल गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है, अर्थात: महत्व के घटते क्रम में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

परमवीर चक्र

भारत का सर्वोच्च-सैन्य पुरस्कार हैं। यह पुरस्कार दुश्मन की उपस्थिति में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

महावीर चक्र

भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है और इसे दुश्मन की उपस्थिति में, चाहे वह जमीन पर हो, समुद्र में या हवा में, वीरता के कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।

वीर चक्र

युद्धकालीन वीरता के पुरस्कारों में पूर्वता में तीसरा सर्वोच्च-सैन्य पुरस्कार हैं।

अशोक चक्र

अशोक चक्र शांति काल में दिया जाने सर्वोच्च वीरता सम्मान हैं।

कीर्ति चक्र

भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है।

शौर्य चक्र

भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह कीर्ति चक्र के बाद आता है।

यह भी पढ़ें – भारत के प्रमुख दर्रे

डॉ बी सी रॉय पुरस्कार

यह चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार हैं। इसे भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा स्थापित किया गया था। इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

गांधी शांति पुरस्कार

भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है।

ज्ञानपीठ पुरस्कार

ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत का कोई भी नागरिक जो आठवीं अनुसूची में बताई गई 22 भाषाओं में से किसी भाषा में लिखता हो इस पुरस्कार के योग्य है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार

दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ।

सरस्वती सम्मान

सरस्वती सम्मान, के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है। यह सम्मान प्रतिवर्ष भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं की में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें – भारत की झीलों के नाम

ध्यानचंद पुरस्कार

यह भारत का सर्वोत्त्म खेल पुरस्कार है जो किसी खिलाडी के जीवन भर के कार्य को गौरवान्वित करता है। इस पुरस्कार का नाम भारत के प्रसिद्ध मैदानी हॉकी के खिलाडी ध्यानचंद सिंह के नाम पर रखा गया है।

अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

यह आधिकारिक तौर पर खेल और खेलों में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, भारत गणराज्य के खेल कोचिंग सम्मान है। यह पुरस्कार द्रोण के नाम पर रखा गया है, जिसे अक्सर “द्रोणाचार्य” या “गुरु द्रोण” कहा जाता है, जो कि प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत का एक पात्र है।

नारी शक्ति सम्मान या पुरस्कार

भारत द्वारा दिये जाने वाले राष्ट्रीय सम्मान की एक श्रृंखला है और यह असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें – भारत की प्रमुख जनजातियां एवं उनके क्षेत्र

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...