संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग – Sanyukt Rashtra Sangh Ke Kitne Ang Hai

UNO in Hindi: संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है, इसकी स्थापना कब हुई और संयुक्त राष्ट्र संघ (Sanyukt Rashtra Sangh) के प्रमुख अंग कितने है? यदि आप इन सभी सवालों के जवाब चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको United Nations Organization in Hindi के बारे बताएंगें।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी – Sanyukt rashtra sangh ki sthapna kab hui

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना (Establishment of UNO) 24 अक्टूबर 1945 ईस्वी को हुई।

संयुक्त राष्ट्र अथवा यूनाइटेड नेशन का नाम अमेरिका के तात्कालिक राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी.  रूजवेल्ट (Franklin D. Roosevelt) द्वारा प्रदान किया गया।

संयुक्त राष्ट्र की रूप – रेखा का निर्माण करने के लिए बड़े राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 21 अगस्त 1944 ईस्वी को वाशिंगटन के डम्बार्टन ऑक्स भवन (Dumbarton Oaks Museum) में आयोजित किया गया जो 7 अक्टूबर 1944 तक चला।

तत्कालीन सोवियत रूस के क्रीमिया प्रदेश के याल्टा नगर में 4 फरवरी, 1944 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल, सोवियत राष्ट्रपति स्टालिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का एक शिखर सम्मेलन हुआ, जिसमें सुरक्षा परिषद में मतदान प्रणाली का निर्णय लिया गया।

संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 51 थी। 26 जून, 1945 ईस्वी को अधिकार – पत्र पर तो केवल 50 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। बाद में इस पर हस्ताक्षर कर पोलैंड 51 वां  सदस्य देश बना था।

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 है, 193 वां देश दक्षिणी सूडान है।

(यह भी पढ़ें – अमेरिका की राजधानी क्या है?)

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय – Sanyukt rashtra sangh ka mukhyalay

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। इसका भवन 17 एकड़ जमीन पर 39 मंजिल का है जो मैनहट्टन (Manhattan) द्वीप में बना है। यह 17 एकड़ भूमि जॉन डी रॉकफेलर (John D. Rockefeller) ने दान में दी थी। इसी में इसका सचिवालय है। संघ का मुख्य कार्यालय 1952 ई. में बनकर तैयार हुआ। यहाँ इसकी महासभा की प्रथम बैठक अक्टूबर 1952 ई.में आयोजित की गई।

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज – Sanyukt rashtra sangh ka dhwaj

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज – Sanyukt rashtra sangh ka dhwaj

संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना है। यह प्रतीक है, दो जैतून की  वक्राकार शाखाएं जो ऊपर से खुली है और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है।

(यह भी पढ़ें – भारत की खोज किसने की?)

संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषाएँ – Sanyukt rashtra sangh ki language

कार्य करने वाली भाषाएं दो है – अंग्रेजी और फ्रेंच (English and French)।

अन्य भाषाऐं जिन्हें राष्ट्र संघ की मान्यता प्राप्त है –  चीनी (Chinese), रसियन (Russian), अरबी (Arabic) तथा स्पेनिश (Spanish)।

(यह भी पढ़ें – विश्व में कुल कितने महासागर है उनके नाम)

संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट – Sanyukt rashtra sangh ka budget

संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के अनुच्छेद 17 के अनुसार बजट पर विचार करने एवं से अनुमोदित करने की जिम्मेवारी महासभा की है। इसका नियमित बजट महासभा द्वारा दूसरे वर्ष अनुमोदित किया जाता है। बजट महासचिव द्वारा पेश किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग – Sanyukt rashtra sangh ke kitne ang hai

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग - Sanyukt rashtra sangh ke kitne ang hai

क्या आपको पता है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग कितने है? आइये इसे विस्तार से जानते है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख छ: अंग हैं।

(यह भी पढ़ें – विश्‍व में कितने देश हैं 2020?)

1. महासभाGeneral Assembly

इसमें सभी सदस्य देश के प्रतिनिधि सम्मिलित होते हैं इसलिए इसे विश्व की लघु संसद भी कहा जाता है। महासभा UN का सबसे बड़ा अंग है। जो भी देश UN का सदस्य होता है वह महासभा के भी सदस्य होता है।

प्रत्येक देश में 5 प्रतिनिधि भेज सकता है परंतु उसका वोट सिर्फ एक ही होता है। प्रत्येक नियमित सत्र की शुरुआत पर महासभा एक नए अध्यक्ष उपाध्यक्ष और महासभा के साथ मुख्य समितियों के अध्यक्षों का चुनाव करती है।

2. सुरक्षा परिषदSecurity Country

यह संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है और एक प्रकार से कार्यपालिका है। संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना सुरक्षा परिषद की मुख्य जिम्मेदारी है। इसी कारणवश इस मुहावरे के रूप में इसे दुनिया का पुलिसमैन भी कहा जाता है। इसमें 15 सदस्य होते हैं जिनमें 5 स्थाई सदस्य और 10 अस्थाई सदस्य हैं।

3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषदEconomic and social council

वर्तमान में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद की सदस्य संख्या 54 है इसके सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। यह एक स्थाई संस्था है, परंतु इसके एक तिहाई (1/3) सदस्य प्रतिवर्ष पद मुक्त होते हैं परंतु अवकाश ग्रहण करने वाला सदस्य निर्वाचित हो सकता है। परिषद में प्रत्येक सदस्य राज्य का एक ही प्रतिनिधि होता है। इसमें निर्णय साधारण बहुमत से होता है।

4.  प्रन्यास परिषदTrusteeship

संयुक्त राष्ट्र संघ ने राष्ट्र संघ की मैडेट व्यवस्था के स्थान पर न्यास पद्धति को ग्रहण किया और उसके संचालन के लिए न्यास समिति का निर्माण किया। न्यास पद्धति का मूल सिद्धांत यह  है कि इस समय कुछ पिछड़े हुए अल्पविकसित और आदिम दशा वाले प्रदेशों के निवासी इस योग्य नहीं है कि वे अपने देश का शासन स्वयं कर सके।

इन्हें दूसरे विकसित देश की सहायता अपेक्षित है। विकसित देशों का यह दायित्व है कि वे उसके विकास में पूरी सहायता दें और जब तक ये अपना शासन करने में समर्थ नहीं हो जाते तब तक इनके हितों की देखभाल न्यास या अमानत समझते हुए करें, इनका अपने स्वार्थ के लिए शोषण ना करें।

5.  सचिवालयInternational Court of Justice

सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ के दिन प्रतिदिन के कामों को निपटाना है। सचिवालय का प्रमुख महासचिव होता है, जिसे महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर 5 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है। महासचिव को दोबारा भी नियुक्त किया जा सकता है।

घोषणा पत्र के अनुसार महासचिव संगठन का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है। 1 जनवरी 2007 से दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री बान – की – मून संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव हैं।

6. अंतरराष्ट्रीय न्यायालयSecretariat

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना हेग (नीदरलैंड) में 3 अप्रैल 1946 ई. को की गई थी। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की संविधि  में 5 अध्याय तथा 70 अनुच्छेद हैं। इसमें न्यायाधीशों की संख्या 15 रखी है। इनकी नियुक्ति 9 वर्षों के लिए होती है।

प्रत्येक 3 वर्ष बाद न्यायाधीश अवकाश ग्रहण करते हैं। कोई भी दो न्यायधीश एक ही देश के नहीं हो सकते हैं। न्यायाधीश अपने में से ही एक अध्यक्ष या तथा उपाध्यक्ष को तीन वर्ष के लिए चुनते हैं।  न्यायालय की सरकारी भाषाएं फ्रेंच तथा अंग्रेजी हैं। न्यायालय का कोरम (कार्यवाही संचालन के लिए न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या) 9 है।

यह पर संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग की जानकारी दी गई है। जानें संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी, संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय और संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषाओं के बारें।

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...