क्या आप फिटकरी का सूत्र जानना चाहते है यदि हाँ, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Fitkari ka sutra क्या होता है इसके बारे में जानकारी देंगें। फिटकरी से तो अधिकांस लोग परिचित होंगे और आप में से कुछ लोगों ने तो इसका उपयोग भी किया होगा लेकिन क्या आप इसके रासायनिक फार्मूला को जानते हैं। रसायन विज्ञान में यह फिटकरी का सूत्र बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसके बारे जानना बहुत ही आवश्यक है, आइये इसे विस्तार से जानते हैं।
फिटकरी का सूत्र – Fitkari ka sutra
फिटकरी का रासायनिक सूत्र KAl(SO4)2·12H2O है इसके अलावा फिटकरी के फार्मूला को K2SO4AI2(SO4)3· 24H2O के रूप में भी लिखा जाता है। यह पोटेशियम एलम को बनाने का फार्मूला है जो यह दर्शाता है कि फिटकरी का रासायनिक सूत्र एलम पोटेशियम सल्फेट, एल्यूमीनियम सल्फेट और पानी के 24 अणुओं से मिलकर बना है। Fitkari का रासायनिक नाम पोटेशियम एलम, पोटाश एलम, या पोटेशियम एल्यूमीनियम सल्फेट होता हैं। फिटकरी यौगिकों के सामान्य वर्ग का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य है, जिसे एलम (alum) कहा जाता है।
फिटकरी का उपयोग – Fitkari ka upyog
फिटकरी यानि एलम का उपयोग पानी को साफ करने में, चमड़े के उद्योग में, अग्निरोधक कपड़ा बनाने में, कपड़ों की रंगाई करने में और बेकिंग पाउडर (E522) आदि को बनने में किया जाता हैं। इसके अलवा फिटकरी का प्रयोग डिओडोरेंट (Deodorant) में, सेविंग के बाद मामूली रक्तस्राव को रोकने के लिए और कॉस्मेटिक उत्पादों में भी प्रयोग किया जाता हैं।
फिटकरी के बारे में
ऊपर दी गई जानकारी से आप समझ गए होंगे कि फिटकरी का सूत्र क्या होता है उसका रासायनिक नाम क्या है। आइये फिटकरी यानि पोटेशियम एलम बारे में अन्य महत्वपूर्ण बातें जानते हैं। पोटाश एलम एक अम्लीय पदार्थ है और यह जल में घुलनशील होता है। एलुनाइट से पोटेशियम फिटकरी का उत्पादन पुरातन रूप से लेस्बोस द्वीप पर होता है। आयुर्वेद में पोटेशियम फिटकरी का उल्लेख सौरात्रि (Saurashtri) नाम से किया गया है। पोटेशियम फिटकरी को प्राचीन मिस्रवासियों के लिए जाना जाता था, जिन्होंने इसे पश्चिमी रेगिस्तान में वाष्पीकरण से प्राप्त किया था।
यह भी पढ़ें –
- नाइट्रिक एसिड फार्मूला – Nitric acid formula in Hindi
- आशु गैस का रासायनिक नाम क्या है – Tear gas name in Hindi
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।