कंप्यूटर के मुख्य भाग – Parts of Computers in Hindi

Parts of Computers in Hindi: कंप्यूटर क्या है, इसके कार्य क्या है और इसका उपयोग कहाँ पर किया जाता हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर के अंग और इसकी कार्य प्रणाली के बारे में बात करेंगें। आधुनिक समय में कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में हो रहा है इसलिए इसके बारे में आपको संपूर्ण जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। यदि आप Computer के बारे में जानकारी चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहाँ पर कंप्यूटर के जनक, Computer प्रकार और कंप्यूटर के मुख्य भाग के बारे में जानकारी दी गई हैं।

Computer क्या हैं?

कंप्यूटर शब्द “कम्प्यूट” से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ गणना करना है। कंप्यूटर एक मशीन या उपकरण है जो एक सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर प्रोग्राम द्वारा प्रदान किए गए निर्देशों के आधार पर प्रक्रिया, गणना और संचालन करता है। इसमें इनपुट डेटा को इनपुट करने, प्रोस्सोसिंग करने और फिर आउटपुट देने की क्षमता है।

कंप्यूटर की परिभाषा – Definition of computer in Hindi

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो डाटा को रीड कर सकता है, स्टोर कर सकता है और निर्देश मिलने पर यूजर द्वारा दिए गए डाटा को प्रोसेस भी करता हैं और अंत में हमें इसका रिजल्ट भी देता है।

कंप्यूटर एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं जिनका उपयोग वेब ब्राउज़ करने, दस्तावेज़ लिखने, वीडियो एडिट करने, एप्लिकेशन बनाने, वीडियो गेम खेलने आदि कई कार्य को करने के लिए भी किया जाता है।

कंप्यूटर के जनक कौन हैं – Father of Computer in Hindi

क्या आपको पता हैं कि कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था। चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) का जन्मदाता कहा जाता है। वह एक असाधारण प्रतिभाशाली वैज्ञानिक, गणितज्ञ, अर्थशास्त्री और इंजीनियर थे। इनका जन्म 26 दिसंबर, 1791 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। 18 अक्टूबर, 1871 को लंदन में बैबेज की मृत्यु हो गई थी। सबसे पहले कंप्यूटर का नाम ENIAC (इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर) था, जो अमेरिका में निर्मित हुआ था।

कंप्यूटर के प्रकार – Type of Computer in Hindi

अनुप्रयोग के आधार पर कम्प्यूटर प्रकार

  • एनालॉग कंप्यूटर
  • डिजिटल कम्प्यूटर
  • हाइब्रिड कंप्यूटर

आकार के आधार पर कंप्यूटर प्रकार

  • माइक्रो कंप्यूटर
  • वर्कस्टेशन
  • मिनी कंप्यूट
  • मेनफ़्रेम कंप्यूटर
  • सुपर कंप्यूटर

यह भी पढ़ें – कंप्यूटर के प्रकार – Computer Ke Prakar

कंप्यूटर के मुख्य भाग – Parts of Computers in Hindi

कंप्यूटर के मुख्य भाग या Computer के अंग निम्न हैं, इन भागों को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दो भागों में बांटे जा सकते है, आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

  1. सीपीयू (CPU)
  2. मॉनिटर (Monitor)
  3. माउस (Mouse)
  4. कीबोर्ड (Keyboard)
  5. यूपीएस (UPS)

इन सभी को दो भागों में बांटा जा सकता है-

  • हार्डवेयर (Hardware)
  • सॉफ्टवेयर (Software)

Computer के हार्डवेयर

कंप्यूटर का हार्डवेयर वह भौतिक संरचना है जिसको देखा जा सकता है और हाथ से छुआ जा सकता है। किसी भी किसी भी डिवाइस से डाटा इनपुट करने और आउटपुट प्राप्त करने करने के लिए CPU से किसी माध्यम से जोड़ा जाता है उसे हार्डवेयर कहा जाता हैं।

सीपीयू (CPU)

CPU का फुल फॉर्म सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) होता हैं। यह कंप्यूटर के भीतर इलेक्ट्रॉनिक सर्किटरी है जो कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने वाले निर्देशों को निष्पादित करता है। CPU को कंप्यूटर का ब्रेन यानि कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता हैं क्योंकि इसके अंदर ही सारे प्रोसेस किये जाते हैं। इसके अंदर एक माइक्रोप्रोसेसर होता है जिसमें लाखों छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर होते हैं। यही पूरे कंप्यूटर को कंट्रोल करता है। CPU के मुख्य रूप से तीन भाग हैं जिसमें पहला ALU जिसे अरिथमेटिक और लॉजिकल यूनिट, दूसरा CU कंट्रोल यूनिट और तीसरा MU मेमोरी यूनिट हैं। RAM और ROM सभी इसके ही अंदर होती है।

मॉनिटर (Monitor)

कंप्यूटर का मॉनिटर एक आउटपुट डिवाइस  है जो कंप्यूटर से प्राप्त रिजल्ट को आउटपुट के रूप में दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह देखने में एक सामान्य  टीवी के समान दिखाई देता है। कंप्यूटर का मॉनिटर छोटे बड़े किसी भी साइज़ का हो सकता हैं। एक बड़ा और HD  डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन वाला मॉनिटर हमें  बढ़िया तस्वीर और विडियो दिखाता है। मॉनिटर के कई टाइप होते है जैसे-

  • एलसीडी मॉनिटर (LCD Monitor)
  • सीटीआर मॉनिटर (CRT Monitor)

माउस (Mouse)

माउस एक पोइंटिंग डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर मॉनिटर में कर्सर को मूव करने के लिए किया जाता हैं। किसी भी माउस में तीन बटन – लेफ्ट बटन, राईट बटन और स्क्रॉल बटन होते है। इसका माउस का उपयोग करने के लिए इसे एक सपाट सतह (Flat Surface) या माउस पैड पर रखा जाता है उसे हाथ से मूव करके उपयोग किया जाता हैं।

कीबोर्ड (Keyboard)

कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है। इसका उपयोग करके हमरे कंप्यूटर में डाटा को इनपुट किया जाता हैं। किस भी कीबोर्ड में वे सभी बटन होती है जिसका उपयोग करके किसी भी इन्फोर्मेशन को टाइप करके इनपुट दे सकते हैं। टाइपिंग करने के लिए इस कीबोर्ड की आवश्कता होती हैं। यह हार्डवेयर डिवाइस है जिसको देख और छु भी सकते हैं। यह सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले डिवाइस में से यह एक है। कीबोर्ड दो टाइप के होते है एक जिनको केबल से जोड़ कर यूज़ किया जाता है और दूसरा वायरलेस कीबोर्ड जिनको बिना किसी केबल के भी उपयोग कर सकते हैं।

यूपीएस (UPS)

UPS भी कंप्यूटर का एक अंग है हालांकि इसके बिना भी कंप्यूटर के सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं। UPS का फुल फॉर्म Uninterruptible Power Supply होता है जिसका अर्थ हिंदी में अबाधित विद्युत आपूर्ति होता हैं। इसके कार्य के बारे बात करे तो आप यह समझे की यह एक इनवेटर है जो लाइट जाने के बाद भी हमारे कंप्यूटर को लगभग 15 मिनट तक ऑन रखता है। यदि आप कंप्यूटर पर कोई जरूरी काम कर रहे है और अचानक से लाइट चली जाती है तो UPS से उस कार्य को सेव करने का समय मिल जाता है। इसके अलावा UPS आपके कंप्यूटर को ख़राब लाइट से भी सुरक्षा प्रदान करता हैं।

Computer के सॉफ्टवेयर

किसी भी कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर वह अंग है जिसको छुआ नहीं जा सकता हैं। इसे केवल कंप्यूटर मॉनिटर पर देखा जा सकता हैं। इसका उपयोग कंप्यूटर पर किसी विशेष कार्य को करने के लिए किया जाता हैं। सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं।

  1. सिस्टम सॉफ्टवेयर – इसको ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है। हमारे कंप्यूटर सिस्टम को चलाने के लिए और किसी भी हार्डवेयर डिवाइस से काम लेने के लिए सिस्टम सॉफ्टवेयर उसे निर्देश देता है। यह सभी कंप्यूटर के लिए बहुत जरूरी होता हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण – माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़, एप्पल मैक ओएस और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम आदि।
  2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर – किसी विशेष कार्य को करने के लिए कंप्यूटर में अलग से एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर डाले जाते है। जैसे की आप वायरस से से अपने कंप्यूटर को बचाने के लिए उसमें एंटीवायरस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर डालते है, फोटो को एडिट करने के लिए उसमें फोटोशॉप एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर डालते है।

यह भी पढ़ें – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...