मानव के शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं – Manushya Ke Sharir Mein Kitni Haddi Hoti Hai

क्या आपको पता है कि मानव शरीर में कुल कितनी हड्डी होती है हम सब जानते हैं कि मानव शरीर में हड्डियों का बहुत महत्व होता है और हड्डियों के ढाँचे को कंकाल कहा जाता है। इसी ढाँचे के कारण हम चल फिर पाते हैं, जैसा कि हम सब जानते हैं कि मानव शरीर में कई तरह की छोटी बड़ी हड्डियां होती है। क्या आपको पता हैं कि मानव शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं? यह जीव विज्ञान का बहुत ही सामान्य प्रश्न है जो अक्सर सभी परीक्षा में पूछा जाता है। आइये विस्तार से जानते है की मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियाँ होती हैं।

मानव शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं ?

जैसा कि हम जानते है मनुष्य के शरीर में कई प्रकार की हड्डियां पाई जाती हैं। एक व्यस्क मानव के शरीर में कुल हड्डियों की संख्या 206 होती है। इन हड्डियाँ की संख्या बचपन से एक जैसी नहीं होती हैं। जब कोई भी बच्चा जन्म लेता है तो जन्म के समय मानव शरीर में लगभग 300 हड्डियां पाई जाती है। बाल्यावस्था से व्यस्क होने तक इन  300 हड्डियों में से कुछ छोटी-छोटी हड्डियां मिलकर बड़ी हड्डियां बन जाती हैं। इस जिससे हड्डियों की संख्या घट कर इंसान के शरीर में केवल 206 रह जाती हैं।

यह भी पढ़ें – 25 टॉप साइंस इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन – Science Gk in Hindi objective

ह्यूमन बोन्स नाम और शरीर में हड्डियों की संख्या

  • रीढ़ की हड्डियां प्रारम्भ में 33 होती है जो विकसित होने के बाद 26 रह जाती हैं।
  • खोपड़ी में हड्डियों की संख्या 8 होती हैं।
  • मानव के चेहरा में हड्डियां 14 हड्डियाँ होती हैं।
  • मनुष्य के कान में हड्डियां कुल 6 हड्डियाँ होती हैं।
  • इंसान के गले मे सिर्फ एक हड्डी होती हैं।
  • हमारी पसली में टोटल 24 हड्डियाँ होती है जो जोड़े में पाई जाती है इस तरह से पसली में 12 जोड़ी हड्डियां होती है।

मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है ?

ह्यूमन बॉडी में कई तरह की हड्डियां होती हैं कुछ हड्डियां छोटी, तो कुछ बड़ी हड्डियां होती है। क्या आपको पता है कि मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कौन से होती है उसका नाम क्या हैं? आइये इसे जानते है। हमारे शरीर की सबसे बड़ी हड्डी हमारी जांघ (Thigh) में पाई जाती हैं। जांघ की इस सबसे बड़ी हड्डी को फीमर (Femur bone) कहा  जाता है। यह  मानव शरीर की सबसे मजबूत और लंबी हड्डी होती है। यह हड्डी हमारे शरीर के पूरे वजन को सहने और पैर की गति को संचालित करने का कार्य करती है। फीमर हड्डी मनुष्य की लंबाई मनुष्य की लंबाई के 1/4 के बराबर होती है।

मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी है ?

क्या आप जानते है कि हमारे शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी है, यह कहाँ पर पाई जाती है और उसका नाम क्या है? मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज़ (Stapes) होती है जो कि हमारे कान में होती है। स्टेपीज कान की सबसे छोटी हड्डी होने के साथ-साथ सबसे हल्की भी होती है, जिसकी लंबाई लगभग 11 इंच या 28 सेंटीमीटर (11 inches or 28 cm) होती है। हमारे एक कान कुल में तीन हड्डियां मेलियस, इन्कस और स्टेपीज (Malleus, Incus and Stapes) पाई जाती हैं। इस प्रकार से दोनों कानों में कुल 6 हड्डियाँ होती हैं। स्टेपीस कान की ही नहीं मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी होती है।

बच्चों के शरीर में कितनी हड्डियां होती हैं ?

जन्म के समय नवजात शिशु के शरीर में हड्डियों की संख्या 270 से 300 होती है। जैसे-जैसे बच्चों की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे बुढ़ापे के समय तक हड्डियों की संख्या घटकर 206 हो जाती है। जैसे ही हमारी उम्र बढ़ती जाती है हड्डियों का फ्यूजन (Fusion) होने लगता हैं।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...