भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे – Bharat ke Pratham Rashtrapati kaun the

क्या आपको पता है कि भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे? स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति नाम क्या था और उसका कार्यकाल कब से कब तक रहा? इस प्रकार के प्रश्न हर छोटी-बड़ी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं जिनके उत्तर पता होने चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फर्स्ट प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया (first president of india in hindi) से जुड़े सभी प्रकार सवाल जैसे – भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी? और भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे? आदि के जवाब देंगें।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो bharat ke pratham Rashtrapati के बारे में आपको सब कुछ पता होना चाहिए। आइये भारत के प्रथम राष्ट्रपति के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत के पहले राष्ट्रपति का नाम – First president of india in Hindi

स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) थे। राजेन्द्र प्रसाद जी राष्ट्रपति के पद पर 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक रहे। इन्होंने अपना कार्यकाल दो बार पूरा किया था।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद – Dr. Rajendra Prasad in Hindi

फर्स्ट प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया राजेन्द्र प्रसाद जी का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार राज्य के सारण जिले (Siwan) के जीरादेई नाम के गाँव में हुआ था। इसके पिता का नाम महादेव था और उनकी माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। उनको प्यार से ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है।

वे एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। फिर 28 फरवरी 1963 प्रसाद जी का निधन हो गया था।

(यह भी पढ़ें – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन हैं?)

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन हैं? – bharat ki pratham mahila rashtrapati kaun thi

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (Pratibha Patil) थी। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की 12 वीं महिला राष्ट्रपति बनीं और यह 2007 – 2012 तक इस पद पर रहीं। वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं। 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। स्वतंत्र भारत के 60 साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति तथा 12 वीं राष्ट्रपति रहीं।  

प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिसम्बर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री नारायण राव पाटिल था। प्रतिभा पाटिल टेबल टेनिस की अच्छी खिलाड़ी थीं।

जून 2019 को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें – [PDF] भारत के कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2020

भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे – First Muslim President of India in Hindi

डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति (Bharat ke pahle Muslim Rashtrapati) थे। जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। इसका कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक रहा था। डॉ. ज़ाकिर हुसैन का जन्म 8 फ़रवरी 1897 ई. में हैदराबाद, तेलंगाना के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था। 3 मई 1969 को उनका निधन हो गया।

(यह भी पढ़ें – कौन क्या है वर्तमान में 2020)

महत्वपूर्ण प्रश्न – Important question in Hindi

Q. 1 भारत के दूसरे राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर – भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) थे।

Q. 2 भारत के तीसरे राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर – भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) थे।

(यह भी पढ़ें – [2020] भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है)

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...