भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन हैं? – Bharat ke Pratham Pradhanmantri Kaun the

क्या आपको पता है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को शपथ किसने दिलाई थी और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का कार्यकाल कब से कब तक रहा? इस प्रकार के प्रश्न हर छोटी-बड़ी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं जिनके उत्तर पता होने चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको फर्स्ट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया से जुड़े सभी प्रकार सवाल जैसे – स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? और भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी? के जवाब देंगें।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इन सभी के बारे में आपको सब कुछ पता होना चाहिए। आइये भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का नाम – Bharat ka pehla pradhan mantri kaun tha

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु (Jawahar Lal Nehru) थे। इनका जन्म 14 नवंबर 1889 को ब्रिटिश भारत में इलाहाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था। उनकी 3 पुत्रियां थी और जवाहरलाल नेहरू इनके इकलौते पुत्र थे।

यह भी पढ़ें – [PDF] भारत के कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2020

जवाहरलाल नेहरु की शिक्षा

जवाहरलाल नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज (लंदन) से पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने अपने लॉ की डिग्री कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की थी। 1912 में भारत लौटे और वकालत शुरू की। 1916 में जवाहरलाल नेहरु की शादी कर दी गई और उनकी पत्नी का नाम कमला नेहरू था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 में भारत के स्वाधीनता समारोह के साथ अपने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। जवाहरलाल नेहरु स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष चुने गए।

पंडित जवाहरलाल नेहरू शुरू से ही गांधीजी से प्रभावित रहे हैं और 1912 में वे कांग्रेस से जुड़े। जवाहरलाल नेहरू ने योजना आयोग का गठन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया।

भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू को दिल का दौरा पड़ा जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।

(यह भी पढ़ें – कौन क्या है वर्तमान में 2020)

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का कार्यकाल

इस प्रकार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी का कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक रहा। इस प्रकार पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम सबसे ज्यादा समय तक  प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी है। 15 अगस्त 1947 से लेकर अपने निधन के दिन तक (16 साल, 286 दिन) इस पद पर रहे।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?-  Bharat ki pratham mahila pradhanmantri kaun thi

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) है। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इंदिरा गांधी के पिता नेहरू जी तथा माता का नाम कमला नेहरू है।

इंदिरा गांधी ने 1934-35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद शांति निकेतन में रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व भारतीय विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।

इंदिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बचपन में इन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की सहायता के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से वानर सेना का निर्माण किया।

इंदिरा गांधी 1966-1964 तक सूचना और प्रसारण मंत्री रहीं। इसके बाद वह 1 जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं । इन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त की। इंदिरा गांधी भारत की प्रथम और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीमती इंदिरा गांधी कमला नेहरू स्मृति अस्पताल, गांधी स्मारक निधि और कस्तूरबा गांधी स्मृति न्यास जैसे संगठनों और संस्थानों से जुड़ी हुई थीं। यह वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में, राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं।

यह भी पढ़ें – [2020] भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है

भारत के प्रधानमंत्री की लिस्ट इन हिंदी – Indian Prime Minister list in Hindi

आइये प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया लिस्ट को विस्तार से जानते है।

No.भारत के प्रधानमंत्रीकार्यकाल
1.जवाहरलाल नेहरू (1889-1964)अगस्त 15, 1947 – मई 27, 1964
2.गुलजारी लाल नंदा (1898-1997)मई 27, 1964 – जून 9, 1964
3.लाल बहादुर शास्‍त्री (1904-1966)जून 09, 1964 – जनवरी 11, 1966
4.गुलजारी लाल नंदा (1898-1997)जनवरी 11, 1966 – जनवरी 24, 1966
5.इंदिरा गांधी (1917-1984)जनवरी 24, 1966 – मार्च 24, 1977
6.मोरारजी देसाई (1896-1995)मार्च 24, 1977 – जुलाई 28, 1979
7.चरण सिंह (1902-1987)जुलाई 28, 1979 – जनवरी14 , 1980
8.इंदिरा गांधी (1917-1984)जनवरी 14, 1980 – अक्टूबर 31 , 1984
9.राजीव गांधी (1944-1991)अक्टूबर 31, 1984 – दिसंबर 01, 1989
10.विश्वनाथ प्रताप सिंह (1931-2008)दिसंबर 02, 1989 – नवंबर 10, 1990
11.चंद्रशेखर (1927-2007)नवंबर 10, 1990 – जून 21, 1991
12.पी. वी. नरसिम्हा राव (1921-2004)जून 21, 1991 – मई 16, 1996
13.अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018)मई 16, 1996 – जून 01, 1996
14.एच. डी. देवेगौड़ा (1933)जून 01, 1996 – अप्रैल 21, 1997
15.इंद्रकुमार गुजराल (1933-2012)अप्रैल 21, 1997 – मार्च 18, 1998
16.अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018)मार्च 19, 1998 – अक्टूबर 13, 1999
17.अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018)अक्टूबर 13, 1999 – मई 22, 2004
18.डॉ. मनमोहन सिंह (जन्म-1932)मई 22, 2004 – मई 26, 2014
19.नरेन्द्र मोदी (जन्म-1950)मई 26, 2014 – वर्तमान तक

Q.1 भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे?

Answer – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी थे।

Q.2 भारत के तीसरे नंबर के प्रधानमंत्री कौन थे?

Answer – भारत के तीसरे नंबर के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी।

Q.3 भारत के चौथे प्रधानमंत्री कौन थे?

Answer – भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे।

Q.4 भारत के पांचवें प्रधानमंत्री कौन थे?

Answer – भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चरण सिंह थे।

Q. 5 भारत के 13वें प्रधानमंत्री कौन थे?

Answer – भारत के 13वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे।

Q. 6 भारत के 14वें प्रधानमंत्री कौन थे?

Answer – भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है जो वर्तमान प्राइम मिनिस्टर है।

(यह भी पढ़ें – [Pdf]भारत के राज्यपाल कौन है 2020)

भारत के सभी प्रधानमंत्री PDF – Indian prime minister list in Hindi pdf

यदि आप इंडिया के सभी प्राइम मिनिस्टर के नामों की पीडीएफ फाइल को फ्री में डाउनलोड करना चाहते है, तो यहाँ पर भारत के सभी प्रधानमंत्री की लिस्ट pdf दी गई है। नीचे दी गई Download Pdf बटन पर क्लिक करें।

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...