PDF का Full Form – PDF full form in Hindi

इस आर्टिकल में हम आज जानेंगे की PDF का Full Form क्या है? PDF का नाम आपने भी बहुत बार सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि PDF का Full Form क्या है। हम इस पोस्ट में आपको PDF का Full Form के साथ साथ पीडीएफ क्या है, पीडीएफ किसने बनाया, हम PDF फाइल कैसे बना सकते है और PDF से क्या मदद मिलती है, सबकुछ जानेंगे। तो चलिए PDF Full Form in Hindi जानते है।

Pdf का फुल फॉर्म  – Pdf ka full form

Pdf ka full form “Portable Document Format (पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट)” होता है। पीडीएफ का हिंदी में फुलफॉर्म “वहनीय दस्तावेज़ स्वरूप” होता है। PDF को सन 1990 में इलेक्ट्रॉनिक रूप में डॉक्यूमेंट फाइल देखने के लिए विकसित किया गया था। इसे Adobe Systems द्वारा डिवेलप और नियंत्रित किया गया था।

PDF full form in Hindi

PDF फाइल को पढ़ने के लिये हमें PDF Reader की जरूरत होती है, यह पीडीएफ रीडर एक सॉफ्टवेयर होता हैं। इसके लिए Adobe Pdf Reader एक अच्छा सॉफ्टवेयर है। इसके अलावा PDF फाइल को रीड करने के लिए कई छोटे आकार के एवं मुफ्त सॉफ्टवेयर है जो काफी तेज चलते है।

PDF फाइल को आप पासवर्ड से भी सुरक्षित कर सकते है। इंटरनेट पर भी ज्यादातर बुक्स आपको ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में मिल जाती है। पीडीएफ फाइल का एक्सटेंशन .pdf होता है। आप PDF फाइल को किसी भी डिवाइस पर ओपन कर सकते है उसमे किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होता है यह सभी डिवाइस पर एक समान दिखाई देती है। सभी ब्राउज़र जैसे कि क्रोम और फायरफोक्स भी PDF फाइल को सपोर्ट करते है।

इसके अलावा आप PDF फॉर्मेट को किसी दुसरे फॉर्मेट में जैसे की HTML, TXT,JPG, SWF, MOBI, PDB, EPUB आदि में बदल सकते हैं। इसके लिय आपको बहुत से सॉफ्टवेर भी ऑनलाइन मिल जायेंगे।

PDF का उपयोग

  • Pdf फाइल को शेयर करना बहुत आसान है इसे ईमेल या अन्य डाटा ट्रांसमिशन के माध्यम से आसानी से शेयर कर सकते हैं। यदि सुरक्षित दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह अत्यधिक सुरक्षित है।
  • PDF फाइल पोर्टेबल होती है और कम साइज़ में अधिक डाटा को स्टोर कर सकती है। आप Adobe PDF रीडर या अन्य मुफ्त सॉफ्टवेयर के उपयोग से किसी भी डिवाइस पर पीडीएफ फाइल को रीड सकते हैं।
  • अपने डाटा की Quality को बिना कम किये इसकी साइज़ को आप आसानी से कम कर सकते है। इसके साथ आप PDF फाइल को कंप्रेस्ड करके तेजी से शेयर भी कर सकते हैं।

PDF फाइल का निर्माण कब हुआ

PDF Format का निर्माण लगभग 1990 के आसपास हुआ था और तभी से पीडीएफ फाइल ने डॉक्यूमेंट के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। इसके बाद 1993 में Adobe कंपनी ने इसका पहला Version 1.0 निकला और तब से यह कई बार अपडेट हो चुका है। पीडीएफ का नया Version 2.0 जुलाई 2017 में रिलीज किया गया था जिसमें कई नए फ़ीचर जोड़े गए थे।

इसके बाद Adobe ने 2008 के बाद एक Public Patent License पब्लिश किया और इसे Royalty Free कर दिया गया।

इस आर्टिकल में हमनें पीडीएफ के बारे में पूरी जानकारी भी दी है जैसे कि Pdf full form in computer in Hindi क्या है। Pdf meaning in Hindi, PDF का निर्माण कब हुआ, पीडीएफ फाइल कैसे पढ़े आदि।

यह भी पढ़ें – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...