MP GK in Hindi – मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान

क्या आप मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान के बारे में जानना चाहते है यदि हाँ तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको मध्यप्रदेश GK के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। आइये MP GK in Hindi को विस्तार से जानते है।

मध्यप्रदेश जीके प्रश्न इन हिंदी

1 – mp की राजधानी कहाँ पर है?

उत्तर – mp की राजधानी भोपाल में हैं।

2 – मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर – मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी है।

3 – MP के वर्तमान राज्यपाल कौन है?

उत्तर – MP के वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी हैं।

4 – म.प्र. को और किस-किस नाम से बुलाया जाता हैं?

उत्तर – म.प्र. को मध्यप्रदेश के अलावा सोया प्रदेश, हृदय प्रदेश, नदियों का मायका, हीरा राज्य, टाइगर स्टेट और मध्य भारत से बुलाया जाता हैं।

5 – मध्यप्रदेश की जलवायु कैसी है?

उत्तर – मध्यप्रदेश की जलवायु समशीतोष्ण मानसूनी हैं

मध्यप्रदेश का सामान्य परिचय – MP GK in Hindi

मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है इसलिए इसे हृदय प्रदेश के नाम से भी जाना जाता हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। इसे सोया प्रदेश के नाम से  भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश राज्य की सीमा पांच राज्यों से मिलती है, यह गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र इन पांच प्रदेशों से गिरा हुआ है। मध्य प्रदेश का नामकरण पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था तब से 1 नवंबर 1956 को प्रदेश का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

MP और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग होने के बाद 1 नवंबर  2000 को मध्य प्रदेश का वर्तमान स्वरूप में गठन हुआ इसलिए इसे वर्तमान गठन के रूप में जाना जाता है। मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति 21°6’ उत्तरी अक्षांश से 26°30’ उत्तरी अक्षांश और 74°9’ पूर्वी देशांतर से 82°48’ पूर्वी देशांतर के मध्य है।

मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल कितना हैं

मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है जोकि भारत का 9.38% है। मध्य प्रदेश भारत का दूसरा बड़ा राज्य है। यहाँ की जनसंख्या 7,26,26,809 है। इस राज्य का विस्तार उत्तर से दक्षिण की ओर 605 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम की ओर 870 किलोमीटर है।

MP की सीमा कितने राज्यों से लगती हैं

जैसा कि हमने ऊपर बता दिया है की मध्यप्रदेश के पांच पड़ोसी राज्य है अर्थात इसकी सीमा भी पांच राज्यों से लगती है। उत्तर दिशा में इसकी सीमा उत्तरप्रदेश को छूती हैं, दक्षिण में यह महाराष्ट्र से मिलती हैं, पूर्व में यह छतीसगढ़ से मिलती हैं और पश्चिम में यह गुजरात से मिलती हैं। अंत में एक राज्य बचता है राजस्थान, इसकी सीमा उत्तर और पश्चिम दोनों दिशाओं में मिलती है।

मध्यप्रदेश का राजकीय पशु, पक्षी, फूल और खेल

मध्य प्रदेश की राज-भाषा हिंदी है। यहां का राजकीय चिन्ह 24 स्तूप आकृति के अंदर एक वृत्त जिसमें गेहूं और धान की बालियां प्रदर्शित हैं। मध्य प्रदेश का राजकीय गान ‘मेरा मध्यप्रदेश’ है जिसके लेखक महेश श्रीवास्तव हैं और गायक शान है। यहां का राजकीय खेल मलखंब है। यहां की राजकीय मछली महाशीर है जिसका का साइंटिफिक नाम टोर-टोर है। राज्य पुष्प सफेद लिली, राजकीय नृत्य राई, राजकीय पशु बारहसिंघा, राजकीय फसल सोयाबीन, राज्य का नाच माच है, राजकीय वृक्ष बरगद या वटवृक्ष और राजकीय पक्षी दूधराज शाहबुलबुल, पैराडाइज या फ्लाईकैचर है।

MP का प्रशासनिक क्षेत्र – जिला, तहसील और विकासखंड

MP का प्रशासनिक क्षेत्र – जिला, तहसील और विकासखंड

मध्यप्रदेश में विकासखंड 313 और विधानसभा सीट 231 हैं यहाँ लोकसभा सीटें 29 और राज्यसभा सीटें 11 हैं। मध्यप्रदेश में 10 संभाग और 51 जिले हैं। यहां पर तहसीलों की संख्या 364 है। मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय का मुख्यालय जबलपुर में है और इसकी खंडपीठ शाखा इंदौर और ग्वालियर में है, इसके अलावा एक शाखा भोपाल में प्रस्तावित है। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला इंदौर है।

2011 के अनुसार मध्यप्रदेश की जनगणना

मध्यप्रदेश की जनगणना 2011 के अनुसार 7,26,26809 है। यहाँ का लिंग अनुपात 1000 पुरुषों पर 931 महिलाएं है और यह का साक्षरता का प्रतिशत 69.3% है। MP का जनसंख्या घनत्व 236 है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी 

  • हमारे देश का अर्थात “भारत भवन” मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हैं।
  • मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में स्थित है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास स्थान श्यामला हिल्स भोपाल में है।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश का राजकीय पक्षी क्या है?

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...