दक्कन का पठार किस राज्य में स्थित है

दक्कन के पठार को अंग्रेजी में डेक्कन प्लेटो (Deccan Plateau) कहा जाता है। दक्कन का पठार त्रिभुजाकार पठार है जो पूर्वी तथा पश्चमी घाटों, सतपुड़ा, मैकाल और राजमहल के बीच सात लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी औसत ऊँचाई 300 से 900 मीटर के बीच है। यह पठार जीवाश्म रहित बेसाल्ट और ग्रेनाइट चट्टानों से बना हैं।

दक्कन का पठार महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य में स्थित है। यह पठार महादेव, मैकाल श्रृंखला से लेकर नीलगिरी पर्वत के बीच स्थित है। महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी और मध्य प्रायद्वीपीय क्षेत्र में एक राज्य है जो दक्कन के पठार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करता है। यह 8 राज्यों तक फैला है जिसमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल राज्य हैं। महाराष्ट्र भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।

दक्कन ट्रैप किसे कहते हैं – Deccan Traps in Hindi

दक्कन के पठार का उत्तर-पश्चिमी हिस्सा लावा प्रवाह या आग्नेय चट्टानों से बना है जो “डेक्कन ट्रैप्स (Deccan Traps)” के नाम से जाना जाता है। यह चट्टानें पूरे महाराष्ट्र और गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में फैली हुई हैं, यह दुनिया के सबसे बड़े ज्वालामुखी प्रांतों में से एक है।

यह भी पढ़ें –

यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट्स करके जरूर बताएं। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...